रतिया: 1 नवंबर -: रिम्पी जिन्दल हरियाणा दिवस के अवसर पर नगर स्पोर्ट्स अकादमी रतिया की ओर से फिट हरियाणा अभियान के तहत नशे के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान खेलो हरियाणा, फिट हरियाणा” का संदेश देते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने, नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
एसएचओ प्रवीण कुमार और अन्य अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी थाना एसएचओ श्री प्रवीण कुमार, डॉ. नेब सिंह मंडेर तथा शर्मा चंद लाली, जिला सलाहकार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम में रतिया के खेल प्रेमियों, क्रिकेट खिलाड़ियों तथा विभिन्न अकादमियों के कोचों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
अंडर-11 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ प्रथम स्थान जस्सी- द्वितीय स्थान महक,तृतीय स्थान अनमोल
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
ओपन आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ — लड़के प्रथम स्थान — विकास ,द्वितीय स्थान ललित ,तृतीय स्थान टोनी
ओपन आयु वर्ग की दौड़ — लड़कियां प्रथम स्थान — यशवी (भरपूर) ,द्वितीय स्थान — प्रतीक्षा (भरपूर)
अंडर-17 आयु वर्ग — लड़क- प्रथम स्थान — नाइक- द्वितीय स्थान — अरमान (भरपूर – तृतीय स्थान — जितेंद्र
प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
युवाओं को रतिया को नशामुक्त बनाने का दिलाया संकल्प
इस अवसर पर शर्मा चंद लाली, जिला सलाहकार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद ने उपस्थित खिलाड़ियों और युवाओं को रतिया को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज और युवा पीढ़ी के सामने एक गंभीर चुनौती है। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
खेलों से युवाओं को मिलती है सही दिशा: शर्मा चंद लाली
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देते हैं और उन्हें स्वस्थ, अनुशासित तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों और कोचों से अपील की कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
डॉ. नेब सिंह मंडेर और क्रिकेटरों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
डॉ. नेब सिंह मंडेर ने भी बच्चों को शिक्षा, अच्छे संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। क्रिकेटर शगुन सम्राट तथा मराठा जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।
खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम में क्रिकेटर शगुन सम्राट, क्रिकेटर मराठा जी, भरपूर के कोच राकेश जी, विजय चलाना जी, हरप्रीत भुल्लर जी, मैडम इंदु जी, मास्टर धर्मवीर जी, कोच सपना रानी जी, गुलजार जी ठेकेदार सहित अन्य खेल प्रेमी और अकादमियों के कोच मौजूद रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाणा दिवस को खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाना तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों एवं शिक्षा के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
Reported By: Rimpi Jindal












