गुरुनानक प्राइमरी स्कूल मढ़ कॉलोनी, रतिया में जागरूकता रैली का आयोजन

0
6

हरियाणा: गुरुनानक प्राइमरी स्कूल मढ़ कॉलोनी, रतिया द्वारा विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, नशा मुक्ति, शिक्षा और एकता का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

बच्चों ने नारे लगाए—  
एपेक्स स्कूल का नारा है, हर बच्चा सितारा है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।
आज पढ़ेंगे, कल बढ़ेंगे।
जल ही जीवन है। एकता में बल है।
पापा मत पियो शराब, मुझे दिलवा दो एक किताब।
हम सबने ठाना है, पानी को बचाना है।
पेड़ों को मत करो नष्ट, साँस लेने में होगा कष्ट।

विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सामाजिक संदेश

विद्यार्थियों ने अपने नारों के माध्यम से लोगों को बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, नशे से दूर रहने, जल संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक पेड़-पौधों की रक्षा करने का संदेश दिया। रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और आमजन को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शैलेंद्र गोस्वामी एवं प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी है।

अध्यापकों का सहयोग

रैली में विद्यालय के अध्यापकगण मंजू, मनदीप, मनप्रीत, आरती, वीरपाल, ज्योति, कुलवीर, अनीशा, जसवंत एवं दीपिका ने भी सहयोग दिया। सभी ने विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सामाजिक एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यालय भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Reported by: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here