रतिया: श्री सुखमणी सेवा सोसायटी द्वारा हर वर्ष खालसा पंथ की माता साहिब कौर जी की जन्म दिहाड़ा संगत के सहयोग से मनाया जाता है। वहीं इस बार आज शहर के पुराना बाजार स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू ग्रंथ में माता साहिब कौर का जन्म दिहाड़ा बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया व इसके पश्चात भाई जसवंत सिंह ने संगत को सिख इतिहास से जोड़कर निहाल किया।
सोसाइटी सदस्यों ने दी अखंड पाठ की जानकारी
इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री सुखमनी सेवा सोसाइटी की सदस्य जसवीर कौर, अमृत कौर, नसीब कौर, सिमरनजीत कौर, रूपिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, हरिंदर कौर, सुरिंदर कौर, आशावंती, संतोष कौर, कोमल कौर, रूप कौर, अर्श कौर, पायल, कुलवंत कौर और जसविंदर कौर ने बताया कि माता साहिब कौर जी के जन्म दिहाड़े के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब जी का पाठ रखा गया था जिसका 3 नवंबर को भोग डाला गया ।
संगत की उपस्थिति, लंगर और सेवादार मौजूद
इस अवसर पर क्षेत्र की बड़ी संख्या में संगत गुरू साहिब जी की हजूरी में नतमस्तक हुई और इतिहास श्रवण किया। कार्यक्रम मौके गुरू का अटूट लंगर चला।

इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह खोखर, गुरमेल सिंह सहनाल, प्रबंधक दलजीत सिंह, जगसीर सिंह, बंटी मोंगा, सर्वजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह, रूपेश सिंह सहित सेवादार मौजूद रहे।












