दिवाली से पहले दिल्ली की हवा बनी जानलेवा, 287 दिनों का रिकॉर्ड टूटा, AQI 450 पार, सांस लेना मुश्किल

0
9

नई दिल्ली: दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। मंगलवार को राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 दर्ज किया गया, जो पिछले 287 दिनों में सबसे खराब है। इससे पहले 20 जनवरी को AQI 378 दर्ज हुआ था। हालात इतने खराब हैं कि दिल्ली के 57 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 10 पर हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। 35 स्टेशनों पर हवा बेहद खराब और 12 पर खराब दर्ज की गई। सबसे ज्यादा प्रदूषण जहांगीरपुरी में रहा, जहां AQI 462 तक पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। CPCB के मुताबिक 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बेहद खराब और 401-500 गंभीर माना जाता है।

अगले 6 दिन और बिगड़ेगी हवा

दिल्ली के एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के अनुसार 4 से 6 नवंबर तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगी। अगले 6 दिनों तक प्रदूषण बेहद खराब से गंभीर के बीच बना रह सकता है। सोमवार को AQI 324 आने के बाद दिल्ली में GRAP-2 यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का दूसरा चरण लागू कर दिया गया है।

प्रदूषण की बड़ी वजह पराली और गाड़ियां

दिल्ली के प्रदूषण में पराली और वाहनों का सबसे बड़ा हाथ है। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के मुताबिक, दिल्ली के प्रदूषण में पराली का योगदान 15.3% और ट्रांसपोर्ट का 15.8% रहा। इसके अलावा फैक्ट्रियों का 3%, घरेलू स्रोतों का 3.9%, निर्माण का 2.2%, कचरा जलाने का 1.4% और सड़क की धूल का 1.2% योगदान रहा। NCR में झज्जर का योगदान 8.8%, गुरुग्राम का 4.1%, सोनीपत का 2.6% और रोहतक का 2.5% रहा।

6 राज्यों में पराली जलाने के 219 केस

2 नवंबर को सैटेलाइट डेटा में 6 राज्यों में पराली जलाने की 219 घटनाएं मिलीं। सबसे ज्यादा 98 पंजाब में, 67 राजस्थान में, 48 मध्य प्रदेश में, 4 यूपी में और 2 हरियाणा में। दिल्ली में कोई केस नहीं मिला। 15 सितंबर से 2 नवंबर के बीच कुल 3,535 घटनाएं दर्ज हुईं, जिनमें पंजाब में 1,612 और राजस्थान में 738 केस शामिल हैं। पराली सीजन 15 सितंबर से 30 नवंबर तक चलता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की हवा में PM2.5 सबसे खतरनाक है। ये बेहद छोटे कण फेफड़ों में गहराई तक जाकर खून में मिल सकते हैं और सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here