बाजार जैसा मैगी मसाला अब घर में बनाएं, स्वाद भी वही और खर्च भी कम

0
7
maggie masala
maggie masala

नई दिल्ली: बाजार में मिलने वाले मैगी मसाले का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. कई लोग सब्जी, नूडल्स, पास्ता या स्नैक्स में भी इसका इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी बार-बार छोटे-छोटे मैगी मसाला पैकेट खरीदते हैं, तो अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. कुछ आसान सामग्री और सही मात्रा की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट मैगी मसाला तैयार कर सकते हैं.

मैगी मसाला बनाने के लिए जरूरी सामग्री


सबसे पहले इन साबुत मसालों को तैयार रखें:

आधा कप साबुत धनिया
1 चम्मच साबुत जीरा

1 चम्मच साबुत सौंफ
आधा चम्मच मेथी दाना
40 काली मिर्च
5 लौंग
1 बड़ी काली इलायची
3 छोटी हरी इलायची
10 मूंगफली के दाने
2 इंच दालचीनी
3 से 4 छोटे तेजपत्ते
आधा इंच सोंठ का टुकड़ा (या आधा चम्मच सोंठ पाउडर)

इन पाउडर मसालों की भी होगी जरूरत


साबुत मसालों के साथ इन मसालों को भी मिलाना होगा:

1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच अमचूर पाउडर
डेढ़ चम्मच गार्लिक पाउडर
डेढ़ चम्मच प्याज पाउडर
2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
डेढ़ चम्मच गेहूं का आटा
1 चम्मच चीनी
2 चम्मच नमक
1 चम्मच ड्राई पार्सले पाउडर
1 चम्मच मोनोसोडियम ग्लूटामेट (वैकल्पिक)

ऐसे तैयार करें घर का मैगी मसाला

सबसे पहले सभी साबुत मसालों को धीमी आंच पर बिना तेल के हल्का भून लें. जब मसाले अच्छी तरह ठंडे हो जाएं, तब इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अब इस पिसे हुए मसाले में सभी पाउडर मसाले, कॉर्नफ्लोर, आटा, नमक, चीनी और बाकी सामग्री डालें. इसके बाद मिक्सर में 4 से 5 सेकेंड तक दोबारा ब्लेंड करें, ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.

ऐसे करें स्टोर

तैयार मसाले को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट कांच या प्लास्टिक के जार में भरकर रखें. इसे नमी से दूर रखें. जरूरत पड़ने पर इस मसाले का इस्तेमाल नूडल्स, सब्जी, फ्रेंच फ्राइज, पास्ता या अन्य स्नैक्स में करें. घर का बना यह मसाला स्वाद के साथ-साथ लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here