हरियाणा में बढ़ा CNG के दाम, कई अन्य जिलों में वाहन चालकों को राहत, जानें अपने जिले की कीमत

0
8
CNG Price Hike
Pinterest

नई दिल्ली: हरियाणा में सीएनजी (CNG) की कीमतों में एकरूपता देखने को नहीं मिल रही है। शनिवार से प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों में जहां सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं, वहीं कई अन्य जिलों में वाहन चालकों को राहत मिलते हुए पुराने रेट पर ही गैस मुहैया कराई जा रही है। कीमतों में हुए इस ताजा बदलाव में सबसे बड़ा झटका करनाल के उपभोक्ताओं को लगा है, जहां सीएनजी के दामों में सर्वाधिक 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वृद्धि के साथ ही करनाल में सीएनजी का भाव 87.43 रुपये से उछलकर 91.32 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा झज्जर में रेट 92.90 रुपये से बढ़कर 93.90 रुपये, जबकि हिसार और हांसी में 90.90 रुपये से बढ़कर 91.90 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। अचानक हुई इस वृद्धि से दैनिक यात्रियों का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है। 

यमुनानगर में शतक के करीब पहुंचे CNG के दाम

पानीपत में सीएनजी की बिक्री 87.50 रुपये प्रति किलो के पुराने दर पर ही जारी है। वहीं यमुनानगर के 12 पंपों पर सीएनजी 97.50 रुपये किलो बिक रही है, जो लगभग शतक के करीब है। 
रोहतक में एक महीने से 99.40 रुपये, फतेहाबाद में पिछले चार महीनों से 89.39 रुपये और भिवानी में 98.54 रुपये किलो का भाव बना हुआ है। कुरुक्षेत्र में शनिवार को सीएनजी 96.95 रुपये किलो दर्ज की गई। 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

एक तरफ जहां हरियाणा में सीएनजी की कीमतों में स्थानीय स्तर पर उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं देश के प्रमुख महानगरों और बड़े शहरों में 30 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं। राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है। वित्तीय राजधानी मुंबई में पेट्रोल ₹111.18 और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल के लिए ₹113.47 और डीजल के लिए ₹99.82 चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि चेन्नई में पेट्रोल ₹107.77 और डीजल ₹99.55 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। 

उत्तर भारत के प्रमुख शहरों पर नजर डालें तो गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.77 व डीजल ₹95.44, नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 व डीजल ₹95.56, लखनऊ में पेट्रोल ₹102.05 व डीजल ₹95.55, चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹98.10 व डीजल ₹86.09 तथा जयपुर में पेट्रोल ₹112.66 और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर पर स्थिर हैं। दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो बेंगलुरु में पेट्रोल ₹110.93 व डीजल ₹98.80, हैदराबाद में पेट्रोल ₹115.69 व डीजल ₹103.82, तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹115.49 व डीजल ₹104.40, भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹109.92 व डीजल ₹100.92 तथा पटना में पेट्रोल ₹113.35 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here