राधिका अंबानी का भक्तिमय अंदाज हुआ वायरल, गणेशोत्सव में क्लासिकल डांस से जीता सबका दिल- देखें VIDEO

0
7
Radhika Ambani Classical Dance
X @Glamreel

नई दिल्ली: मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. हर साल की तरह इस बार भी समारोह में बॉलीवुड, बिजनेस और राजनीति जगत की कई चर्चित हस्तियां पहुंची. हालांकि, इस आयोजन की सबसे खास झलक राधिका अंबानी की डांस परफॉर्मेंस रही. उन्होंने भगवान गणेश की स्तुति ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर क्लासिकल डांस कर महफिल में भक्ति का रंग भर दिया.

‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर शानदार प्रस्तुति

राधिका ने अपनी प्रस्तुति में शास्त्रीय नृत्य के साथ भक्ति भाव को खूबसूरती से पेश किया. उनके एक्सप्रेशन्स, हाथों की मुद्राएं और ताल-लय पर पकड़ ने वहां मौजूद मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. डांस के दौरान उनका पूरा अंदाज गणपति बप्पा के प्रति श्रद्धा से भरा नजर आया. परफॉर्मेंस खत्म होने पर मेहमानों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया. अब उनका यह डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पारंपरिक लुक में दिखीं राधिका

डांस के लिए राधिका ने लाल रंग की कांजीवरम साड़ी को खास अंदाज में पहना था. इसे उन्होंने प्री-स्टिच्ड स्कर्ट की तरह कैरी किया, जिससे उनका लुक डांस के लिए भी सुविधाजनक और आकर्षक बना रहा. साड़ी पर गोल्डन एंब्रॉयडरी और जरदोजी की बारीक कारीगरी दिखाई दे रही थी.

उन्होंने डबल लेयर नेकलेस, माथा पट्टी, कमरबंध और डायमंड ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया. नथ और छोटी बिंदी ने उनके पारंपरिक अंदाज को और निखार दिया. हल्के मेकअप के साथ उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राधिका की इस भक्तिमय प्रस्तुति का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. वीडियो में उनकी नृत्य कला और भाव-भंगिमाएं लोगों को पसंद आ रही हैं. फैंस उनके भारतीय परिधान, सादगी और संस्कृति से जुड़े अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.

गणेशोत्सव के इस खास समारोह में राधिका की डांस प्रस्तुति आयोजन की यादगार झलकियों में शामिल हो गई. उनकी प्रस्तुति ने भक्ति, परंपरा और शास्त्रीय नृत्य का सुंदर संगम पेश किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here