नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस और फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का रिएक्शन भी सामने आया है। तनुश्री ने सोशल मीडिया के जरिए नाना के निधन पर अपनी बात रखी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।
तनुश्री दत्ता ने क्या कहा?
तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें नाना पाटेकर के निधन की खबर मिली है। अभिनेत्री ने बताया कि वह इस समय लखनऊ जाने वाली हैं, जहां उनका एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उनका पूरा दिन पहले से तय है और वह फिलहाल अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं।
This is Pathetic 😤😠 #TanushreeDutta says she’s heard about #NanaPatekar’s demise and is worried that her event might get affect by this. “Evil Dead.Such an odd day. I have an important event today and now this. Media will be asking questions and I’ll give my reaction to all of them.”
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) October 8, 2026
तनुश्री ने कहा कि उन्हें अंदाजा है कि इस खबर के कारण मीडिया का ध्यान नाना पाटेकर के निधन की ओर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस विषय पर अपना रिएक्शन देंगी और उस समय उनके मन में कई बातें चल रही थीं। हालांकि, उन्होंने नाना के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
2018 में लगाए थे गंभीर आरोप
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का नाम साल 2018 में #MeToo अभियान के दौरान काफी चर्चा में आया था। तनुश्री ने अभिनेता पर यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए थे। अभिनेत्री ने दावा किया था कि 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।
तनुश्री के आरोपों के बाद यह मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। हालांकि, नाना पाटेकर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया था। मामले की पुलिस जांच में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने की बात सामने आई थी। बाद में 2025 में मजिस्ट्रेट अदालत ने भी नाना के खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज कर दिया था।
गोवा में हुआ नाना का निधन
रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह गोवा स्थित अपने घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से हिंदी सिनेमा ने एक अनुभवी और प्रभावशाली कलाकार खो दिया है।












