Sapna Choudhary Divorce: 6 साल का रिश्ता खत्म, क्या दोबारा शादी करेंगी सपना चौधरी? खुद दिया जवाब

0
4

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। सपना और वीर साहू के रिश्ते में तकरार आ गई है। दोनों की 6 साल की शादी टूट गई है। सपना ने तलाक के लिए फाइल कर दिया है। सपना और वीर की शादी 2020 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे हैं। अब सपना ने अपने टूटे रिश्ते पर खुलकर बात की है। सपना ने NMF News से बातचीत में ये बात बताई। उन्होंने कहा, तलाक के लिए फाइल कर दिया है। जब सब अच्छा था, तब साथ थे। लेकिन अब अच्छा नहीं है, तो साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम दोनों ही इस चीज को समझ सकते हैं। कोई तीसरा आदमी इसमें अपनी राय नहीं रख सकता। शादी हम दोनों के बीच का रिश्ता था। कोई तीसरा इसमें नहीं बोल सकता।

बच्चों और पर्सनल जजमेंट पर प्रतिक्रिया

आगे सपना ने कहा, कहना बहुत आसान होता है। कोई कहता है कि मैंने अपने बच्चे छोड़ दिए। उन्होंने कहा, मेरे बच्चे हैं, मुझे पता है कैसे पालने हैं। मुझे नहीं सिखाया गया बच्चों को छोड़ना। आप लोग मेरे काम पर जज कीजिए। पर्सनली मुझे जज नहीं कीजिए। सपना ने अपनी जिंदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, जब मैं बिग बॉस से बाहर निकली, तब मेरी शादी हो गई।

उस वक्त मैं बहुत पॉपुलर थी। मैं अच्छी बहू, पत्नी और मां रही हूं। लेकिन फिर मुझे लगा कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी, मां या भाभी बनकर नहीं रह सकती। मुझे उस समय खुद को ग्रूमिंग करनी चाहिए थी।लेकिन मैंने नहीं की और मैं भटक गई। मैं रिश्तों में उलझकर रह गई। इसके बाद सपना ने दूसरी शादी पर भी अपनी बात रखी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी शादी करेंगी?  

तो उन्होंने कहा, नहीं। मुझे चलते-फिरते प्यार नहीं होता। मैं इमोशनल हूं। दिल की गहराई से प्यार करती हूं। अगर आगे मुझे कोई वैसा मिला जो उस लायक है, तो सोचेंगे। फिलहाल तो मुझे नहीं लगता कि मैं दूसरी शादी करूंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here