जिम में मल्लिका के साथ नजर आए तेज प्रताप, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

0
11
Tej Pratap and Mallika Sherawat
pinterest

मुंबई: बिहार की राजनीति से जुड़े तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में हैं. इन दिनों वह रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे हैं. इसी शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें तेज प्रताप बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत भी लोगों का ध्यान खींच रही है. 

फिटनेस ट्रेनर बनीं मल्लिका

वायरल वीडियो में मल्लिका शेरावत ट्रेनर की भूमिका में नजर आती हैं. इस दौरान वह तेज प्रताप को स्ट्रेचिंग, योग और अलग-अलग एक्सरसाइज करने के तरीके बताती हैं. मल्लिका जहां आसानी से हर मूव करती दिखती

एक हिस्से में मल्लिका उन्हें रस्सी की मदद से एक्सरसाइज करने के लिए कहती हैं, जिस दौरान तेज प्रताप उनकी बात मानते हुए एक्सरसाइज शुरू करते हैं, लेकिन कुछ ही देर में मजाकिया अंदाज में अपनी परेशानी बता देते हैं. बैंड वाली एक्सरसाइज के दौरान भी उनका यही अंदाज देखने को मिलता है. वह कहते हैं कि यह एक्सरसाइज उनके लिए आसान नहीं है. 

तहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा: तेज प्रताप

इसके बाद दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत होती है. मल्लिका तेज प्रताप की मुस्कान की तारीफ करती हैं और कहती है ‘थारी स्माइल ने तो कमाल कर दिया” और जवाब में तेज प्रताप भी भोजपुरी अंदाज में उनकी मुस्कुराहट की तारीफ करते नजर आते हैं और कहते है “तहार मुस्कुराहट बड़ा लाजवाब बा, मल्लिका जी” वीडियो का यही हिस्सा सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. 

‘भोजपुरी बवाल’ में क्या है खास?

‘भोजपुरी बवाल’ का प्रीमियर 2 अगस्त को JioHotstar पर हुआ था. शो में भोजपुरी सिनेमा और मनोरंजन जगत से जुड़े चर्चित चेहरों की जिंदगी को करीब से दिखाया जा रहा है. इसमें पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। शो का फॉर्मेट सामान्य रियलिटी शोज से अलग है, क्योंकि इसमें मुख्य रूप से प्रतिभागियों की रोजमर्रा की जिंदगी पर फोकस किया गया है. 

तेज प्रताप इससे पहले भी अपने अनोखे अंदाज और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं. राजनीति के अलावा वह आध्यात्मिकता और लाइफस्टाइल से जुड़ी चीजें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. 

गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चा में रहे 

जुलाई 2026 में तेज प्रताप को पटना में हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए जाने और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की खबर सामने आई थी. अब मल्लिका शेरावत के साथ उनका यह मजेदार वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का नया कारण बन गया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here