IIFA 2026 विनर्स लिस्ट जारी, 'धुरंधर' का रहा दबदबा; जानें किस फिल्म और कलाकार को मिला कौन सा पुरस्कार

0
7

नई दिल्ली: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स के 26वें संस्करण के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। इस बार ‘धुरंधर’ ने मुख्य और तकनीकी, दोनों तरह की कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया है। रणवीर सिंह को फिल्म में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया, जबकि अक्षय खन्ना ने नेगेटिव रोल की कैटेगरी में पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को निर्देशन के साथ कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स के लिए भी सम्मान मिला। IIFA 2026 में फिल्मों के अभिनय, संगीत और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीमों की उपलब्धियों को भी सराहा गया। ‘छावा’ ने तकनीकी श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए, वहीं ‘सैयारा’ को अभिनय और संगीत के लिए कई सम्मान मिले।

इस साल की विजेता फिल्मों में ‘धुरंधर’ सबसे आगे रही। रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर, अक्षय खन्ना को नेगेटिव रोल और संजय दत्त को सपोर्टिंग रोल के लिए पुरस्कार मिला। वहीं, ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए हुमा कुरैशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस चुना गया। ‘सैयारा’ की अनीत पड्डा ने लीडिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता।

IIFA 2026 के प्रमुख विजेता

IIFA 2026 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणवीर सिंह को फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए मिला, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब ‘सैयारा’ की अनीत पड्डा ने अपने नाम किया। बेस्ट मेल डेब्यू के लिए अहान पांडे और बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए राशा थडानी को सम्मानित किया गया। वहीं, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार संजय दत्त को ‘धुरंधर’ और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड हुमा कुरैशी को ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए मिला।

अक्षय खन्ना को ‘धुरंधर’ में निगेटिव भूमिका के लिए चुना गया। इसी फिल्म के लिए आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर के साथ ओरिजिनल स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स का पुरस्कार भी मिला। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड शाश्वत सचदेव को ‘धुरंधर’ के लिए दिया गया। इसके अलावा, बेस्ट लिरिक्स के लिए इरशाद कामिल, बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए फहीम अब्दुल्ला और बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए श्रेया घोषाल को सम्मानित किया गया। इन तीनों को ‘सैयारा’ और उसके रीप्राइज गाने के लिए पुरस्कार मिला। वहीं, ‘छावा’ के लिए ए.आर. रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और असेम्बलेज एंटरटेनमेंट तथा रीडिफाइन को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड दिया गया।

डिजिटल कैटेगरी में भी इन सितारों ने जीते पुरस्कार

डिजिटल फिल्म श्रेणी में ‘बारामूला’ को बेस्ट फिल्म और बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का अवॉर्ड मिला। ‘स्टोलन’ के लिए अभिषेक बनर्जी को बेस्ट एक्टर और फिल्म के निर्देशन को भी सम्मानित किया गया। सान्या मल्होत्रा को ‘मिसेज’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। डिजिटल सीरीज में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बेस्ट सीरीज बनी। आर्यन खान को इसके निर्देशन के लिए पुरस्कार मिला। जयदीप अहलावत और तिलोत्तमा शोम ने ‘पाताल लोक 2’ के लिए लीडिंग रोल में अवॉर्ड जीते। करण जौहर, वरुण धवन, मनीष पॉल और अनन्या पांडे मुख्य समारोह की मेजबानी करेंगे। डिजिटल अवॉर्ड्स को पंकज त्रिपाठी और अली फजल होस्ट करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here