Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने लगाई स्काउट की क्लास, बोले- 'आपसे घटिया आदमी कोई नहीं'

0
9

मुंबई: बिग बॉस 20 के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में जमकर हंगामा होने वाला है। पिछले हफ्ते शो को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार सलमान खान ने वीकेंड के वार में वापसी कर ली है। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान स्काउट को जमकर फटकार लगाते दिख रहे हैं। बता दें, प्रोमो की शुरुआत में सलमान सीधे स्काउट पर निशाना साधते हैं और सवाल करते है “जिसे आप अपनी बहन जैसी दोस्त कहते है, आप उसे अपनी गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए”

“आपसे खाटिया आदमी कोई नहीं”: सलमान खान 

इसके साथ ही सलमान आगे पूछते है कि “क्या इमोशनली मैनिपुलेट है लव?”  इस पर स्काउट नहीं कर कहकर जवाब देते है। प्रोमो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है सलमान का गुस्सा भी बढ़ता नजर आता है। सलमान स्काउट को फटकारते हुए कहते है “आप कोई दूध पिते बच्चे हो जो कि मैनिपुलेट हो जाएगा।” स्काउट  कहते है “उस समय थोड़ा फ्रीज डाउन हो गया था।” तभी सलमान कहते है “इस वक्त पर फिर तुमको कहना चाहिए इसमें गलती मेरी है, न तुम तुम्हारी गर्लफ्रेंड के साइड पर हो, न तुम तुम्हारी बहन के साइड पर हो, कमिट किया तो उसको निभाओ। अगर आपने फर्जी कमिटमेंट दिया है तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं।” इसी के साथ प्रोमो खत्म होता है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वीकेंड के वार का एपिसोड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

फैंस ने किया सलमान को सपोर्ट

प्रोमो सामने आते ही फैंस के रिएक्शन आने लगे। एक यूजर ने लिखा, “वाह सलमान ने क्या क्लास लगाई है, बिल्कुल सही किया।” दूसरे ने कमेंट किया, “सलमान ने दिल की बात बोल दी।” कई लोगों ने कहा कि असली कसूर स्काउट का है, लोग बेवजह काश्वी और लव को ब्लेम कर रहे हैं। सलमान की खरी-खोटी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी आए थे। उन्होंने भी स्काउट और लव को लेकर काफी कुछ कहा था। उसी एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी भी स्टेज पर आई थी, जहां उन्होंने स्काउट का लव से रिश्ता खत्म करने की बात कही थी। हालांकि काश्वी के कहने के बाद भी लव और स्काउट शो में बात करते हुए देखे जा रहे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है। वहीं अब देखना होगा कि सलमान की फटकार के बाद स्काउट का गेम कैसे बदलता है या नहीं और घर में आगे क्या नया ड्रामा देखने को मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here