MMS विवाद के बाद अचानक गायब हुईं भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस, प्रेमानंद महाराज की शरण लेकर वृंदावन में जा बसी

0
8

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा में एक दौर ऐसा भी रहा है, जब प्रियंका पंडित का नाम चर्चित अभिनेत्रियों में लिया जाता था। उन्होंने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और अपनी बोल्ड इमेज के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन करियर के बीच में सामने आए एक कथित MMS विवाद ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। दरअसल प्रियंका का कथित निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ। हालांकि, अभिनेत्री ने वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की को खुद होने से साफ इनकार किया था।

उन्होंने इसे फर्जी बताते हुए आरोप लगाया था कि उनकी छवि और करियर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से वीडियो फैलाया गया। विवाद का असर धीरे-धीरे उनके काम पर भी पड़ने लगा। प्रियंका ने कथित तौर पर बताया था कि विवाद के बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना कम हो गया। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे मनोरंजन की दुनिया से दूरी बनानी शुरू कर दी।

कृष्ण भक्ति में डूबीं प्रियंका

ग्लैमर की दुनिया से दूर होने के बाद प्रियंका का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ा। उन्होंने भगवान कृष्ण की भक्ति को अपना जीवन समर्पित कर दिया और वृंदावन में रहने लगीं। अब उनका ज्यादातर समय धार्मिक गतिविधियों और भक्ति में गुजरता है।

प्रियंका खुद को प्रेमानंद महाराज की शिष्या भी बताती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने प्रेमानंद महाराज से जुड़े हरि सेवक के साथ विवाह कर नई जिंदगी शुरू की है। अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी को भी काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रखा।

अब मां बनने वाली हैं अभिनेत्री

शोबिज से दूर रहने वाली प्रियंका हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर फिर चर्चा में आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मां बनने की खुशखबरी साझा की। कभी फिल्मों में ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री आज बेहद सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं। बता दें कि प्रियंका ने ‘पवन पुत्र’, ‘इच्छाधारी’, ‘आवारा बालम’ और ‘कर्म युग’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अब उनका फोकस फिल्मों से ज्यादा आध्यात्मिक जीवन पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here