शर्मनाक! दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग का खुलेआम पेशाब, महिला ने रिकॉर्ड कर लिया पूरा वीडियो

0
15
Elderly Man Urinates in Delhi Metro! Woman Films Incident; Police Issue Clarification
Elderly Man Urinates in Delhi Metro! Woman Films Incident; Police Issue Clarification

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला उद्यमी कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति से सवाल करती दिख रही है। महिला का आरोप है कि बुजुर्ग ने लिफ्ट के अंदर पेशाब किया। इस वीडियो ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है? 

आपको बताते चलें कि यह वीडियो उद्यमी दीपशिखा मेहता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। दीपशिखा के मुताबिक वह बुजुर्ग व्यक्ति और दो अन्य यात्रियों के साथ लिफ्ट में चढ़ी थीं। तभी उन्होंने देखा कि बुजुर्ग कथित तौर पर लिफ्ट में पेशाब कर रहा था।

वायरल क्लिप में मेहता उस व्यक्ति से पूछती हैं तो वह जवाब देता है, “हाँ तो सॉरी, जो करना है कर लो।” बुजुर्ग के हाव भाव से लग रहा था कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ा। वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों बार शेयर हो गया। लोग सार्वजनिक स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी पर चर्चा करने लगे।

पुलिस ने बताई मेडिकल इमरजेंसी की बात 

वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कमेंट में सफाई दी। पुलिस के अनुसार यह घटना 15 मई 2026 को रात करीब 9:40 बजे हुई। बुजुर्ग यात्री जामिया मेट्रो स्टेशन से फरीदाबाद जा रहा था। कालकाजी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन बदलते समय उसे अचानक मेडिकल इमरजेंसी हो गई।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने शौचालय ढूंढने की कोशिश की, लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाया। हालत बेकाबू होने पर उसने लिफ्ट के अंदर ही एक बोतल में पेशाब कर दिया। साथी यात्रियों ने तुरंत मेट्रो स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद जरूरी कदम उठाए गए।

DMRC कानून के तहत लगा जुर्माना 

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि बुजुर्ग पर DMRC अधिनियम की धारा 59 के तहत जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई सार्वजनिक उपद्रव करने के लिए की गई। पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद सभी प्रक्रिया पूरी की गई। DMRC अक्सर मेट्रो परिसर में स्वच्छता और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने पर जुर्माना लगाता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

गौरतलब है कि इस घटना पर लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ यूजर्स ने वीडियो बनाने वाली महिला का समर्थन किया और कहा कि सार्वजनिक जगहों पर ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए। वहीं कई लोगों ने बुजुर्ग की उम्र और मेडिकल हालत को देखते हुए सहानुभूति दिखाई। कुछ ने मांग की कि मेट्रो स्टेशनों पर शौचालय की सुविधा और बेहतर होनी चाहिए ताकि ऐसी नौबत न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here