छठ यात्रियों के लिए रेलवे का महा इंतजाम, तीन दिन में दौड़ेंगी 75 से अधिक विशेष ट्रेनें

0
12

नई दिल्ली: छठ महापर्व पर अपने घर पहुंचने की आस लगाए बैठे यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने रेल सुविधाओं का बड़ा इंतजाम किया है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि छठ की आस्था के सफर में यात्रियों को राहत देने के लिए अतिरिक्त रेल सेवाओं का सहारा लिया जाएगा। उत्तर रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से 26 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें नई दिल्ली से 11, आनंद विहार से 7, शकूरबस्ती से 5, हजरत निजामुद्दीन से 1, दिल्ली जंक्शन से 1 और रोहतक से 1 विशेष ट्रेन शामिल रही। इसके अतिरिक्त यात्रियों की मांग पर एक अनिर्धारित ट्रेन भी चलाई गई।

14 और 15 नवंबर की विशेष ट्रेनें  

वहीं, 14 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र से 27 विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इनमें नई दिल्ली से 9, आनंद विहार से 5, शकूरबस्ती से 7, हजरत निजामुद्दीन से 3, दिल्ली जंक्शन से 2 और रोहतक से 1 ट्रेन शामिल है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त अनिर्धारित ट्रेन चलाने का भी प्रावधान रखा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 15 नवंबर को भी 22 विशेष ट्रेनें चलाने का कार्यक्रम निर्धारित है। इनमें नई दिल्ली से 7, आनंद विहार से 7, शकूरबस्ती से 2, हजरत निजामुद्दीन से 3, दिल्ली जंक्शन से 2 और रोहतक से 1 ट्रेन शामिल होगी।

रेलवे अधिकारी का बयान  

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार छठ पर्व पर विशेषकर देश के पूर्वी हिस्सों की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

 

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here