दिल्ली के आस्था कुंज पार्क गैंगरेप केस में पुलिस ने दाखिल की 450 पन्नों की चार्जशीट, तीन आरोपी नामजद

0
18

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के करीब 60 दिन बाद पुलिस ने साकेत कोर्ट में 450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें तीन आरोपियों आसिफ, हेमंत और मुकेश को नामजद किया गया है। पुलिस ने चार्जशीट में 55 गवाहों के बयान भी शामिल किए हैं।

क्या है पूरा मामला

यह घटना 22 सितंबर की है। उस दिन पीड़िता का जन्मदिन था। वह अपने एक दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी। दोनों शाम करीब 4:55 बजे मंदिर पहुंचे और दर्शन के बाद करीब 7 बजे वहां से निकले। इसके बाद उन्होंने चिप्स और पानी खरीदा और आस्था कुंज पार्क के गेट नंबर 7 से अंदर चले गए। दोनों ने कुछ देर पार्क में बैठने और फिर इस्कॉन मंदिर जाने का फैसला किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह दोस्त के साथ पार्क की एक बेंच पर बैठकर चिप्स खा रही थी। इसी दौरान 30-35 साल की उम्र के तीन युवक पीछे से आए। आरोप है कि उन्होंने उसके दोस्त को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए।

हथियार दिखाकर दी धमकी

पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपियों ने उसे झाड़ियों की तरफ चलने के लिए कहा। उसने डरते हुए आरोपियों से वहीं बात करने और अपनी मां से बात कराने की गुहार लगाई। इसी दौरान एक आरोपी ने कहा, आसिफ भाई बंदूक निकालो। आरोप है कि आसिफ ने काली बंदूक निकालकर उसे डराया। इसके बाद आरोपी चाकू दिखाकर उसे पार्क के अंधेरे हिस्से की तरफ ले गए। पीड़िता ने बताया कि आसिफ ने हेमंत को उसके दोस्त पर नजर रखने के लिए कहा। इसके बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

दिल्ली पुलिस ने आसिफ, हेमंत और मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक साजिश, चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने से जुड़ी धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है। मामला BNS 70(2), BNS 61(2), BNS 115(2), BNS 351(3) और POCSO 6/17 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी अहम सबूतों, गवाहों के बयानों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को चार्जशीट में शामिल किया गया है। अब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here