निक्की तंबोली और अरबाज पटेल का क्या हो गया ब्रेकअप, शेयर किया ये क्रिप्टिक पोस्ट

0
14
Nikki Tamboli, Arbaaz Patel Breakup Rumours
pinterest

मुंबई: टीवी और रियलिटी शो की दुनिया के पॉपुलर कपल निक्की तंबोली और अरबाज पटेल को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैल रही हैं। खबर है कि दोनों के रिश्ते को लेकर उस समय से सवाल उठने लगे हैं, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद दोनों की ओर से शेयर किए गए कुछ पोस्ट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। क्या है पूरा मामला चलिए जानते है। 

बता दें, निक्की और अरबाज की मुलाकात ‘बिग बॉस मराठी सीजन 5’ के दौरान हुई थी। शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और देखते ही देखते उनकी जोड़ी चर्चा में आ गई। शो खत्म होने के बाद भी दोनों का रिश्ता जारी रहा और दोनों को बाद में रियलिटी शो ‘द 50’ में भी एक साथ देखा गया था।

घुटनों पर बैठकर किया था प्रपोज

शो ‘द 50’ के दौरान अरबाज ने निक्की को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। इस दौरान दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में निक्की ने यह भी बताया था कि अलग-अलग धर्म होने की वजह से उनके पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके बावजूद निक्की ने अरबाज के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। बताया गया था कि निक्की ने परिवार की नाराजगी के बावजूद अरबाज के साथ रहने का फैसला किया था और अब ऐसे में अब दोनों के रिश्ते में दरार की खबर सामने आना उनके फैंस के लिए हैरान करने वाला है।

क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाया शक

वहीं अगस्त के आखिरी हफ्ते में दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद और भी अटकलें तेज हो गई, जिसके बाद  अरबाज ने धोखे और पार्टनर को चीट करने से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि किसी पार्टनर को धोखा देने के बाद घर लौटकर उसकी आंखों में देखकर प्यार का दावा करना बेहद अपमानजनक है।

क्या सच में हो क्या निक्की और अरबाज का ब्रेकअप 

वहीं, निक्की ने भी सोशल मीडिया पर रिश्तों और बेवफाई को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इशारों में कहा कि अफेयर की वजह हमेशा कोई नया और आकर्षक व्यक्ति नहीं होता, बल्कि कई बार पुराना पार्टनर अपने वादों को निभाना बंद कर देता है। दोनों के पोस्ट सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। हालांकि, निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने अभी तक अपने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल इन खबरों को सिर्फ अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here