अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 4 शूटर सामने आए, एक आरोपी पहले भी रहा है अपराधी

0
9
Ankit Balian murder case
pinterest

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। यहीं वजह है कि पुलिस भी जांच को लेकर काफी अलर्ट है और तेजी से आगे बढ़ रही है. इस कड़ी में अब नई जानकारी सामने आई है कि  यूपी एसटीएफ ने वारदात को अंजाम देने वाले चार संदिग्ध शूटरों की पहचान कर ली गई है। जांच में पता चला है कि चारों हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें हरियाणा और दिल्ली में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

आरोपियों के पूराने रिकॉर्ड की मिली जानकारी 

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी मिली है। एसटीएफ के मुताबिक, चारों में से एक आरोपी पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वहीं बाकी तीन के खिलाफ छोटे-मोटे अपराधों से जुड़े मामले सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास के साथ-साथ उनके पुराने संपर्कों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

अब जांच का सबसे अहम हिस्सा यह पता लगाना है कि अंकित की हत्या के पीछे असली साजिशकर्ता कौन है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि चारों शूटरों से किसने संपर्क किया और उन्हें वारदात को अंजाम देने के लिए किस तरह तैयार किया गया।

पुलिस की दबिश के बाद फरार हुए आरोपी

अंकित की हत्या के बाद हरियाणा पुलिस ने संदिग्धों के घरों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। परिवार और करीबियों से पूछताछ के बाद पुलिस को अंदेशा है कि दबिश की भनक लगते ही चारों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और फरार हो गए। अब पुलिस उनके संभावित ठिकानों और संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।

जांच में अंकित के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप चैट भी खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे शूटरों तक पहुंचने के साथ हत्या की साजिश में शामिल दूसरे लोगों के बारे में भी सुराग मिल सकते हैं। 

दो ऑटोमेटिक पिस्टल से हुई थी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, वारदात में दो बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल इस्तेमाल की गई थी. इसके साथ ही मौके पर 32 और 30 कैलिबर की गोलियों के इस्तेमाल की जानकारी मिली है, जिसमें 30 कैलिबर की गोलियां ज्यादा चलाई गई थीं। बता दें, हत्याकांड की जांच के लिए मेरठ जोन के सात जिलों के अधिकारियों की आठ टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें दिल्ली और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here