चारपाई में बदली शानदार बाइक, पाकिस्तान का ये अनोखा जुगाड़ देख लोगों ने पकड़ा माथा

0
7
Pakistan Viral Video Jugaadu Bike
Instagram: @shahid.akram.566

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान का एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बता दें, वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल को इस तरह मॉडिफाई किया कि उसे देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक के पीछे चारपाई जैसी संरचना जोड़कर उस पर परिवार के कई सदस्यों को बैठाकर सड़क पर सफर करते हुए देखा जा सकता है.

बाइक के पीछे चारपाई पर बैठे लोग 

वायरल वीडियो में नजर आता है कि बाइक के पीछे लगी चारपाई पर परिवार के लोग आराम से बैठे हैं, जबकि चालक सामान्य तरीके से वाहन चला रहा है. यही वजह है कि इस अनोखे नजारे ने सड़क से गुजर रहे लोग का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया है. कई लोगों ने इसे सीमित संसाधनों में किया गया अनोखा जुगाड़ बताया, तो कुछ ने इसे जोखिम भरा कदम करार दिया.

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Akram (@shahid.akram.566)

बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @shahid.akram.566 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

सोशल मीडियो यूजर्स ने किया रिएक्ट 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में इसे देसी इंजीनियरिंग और कम खर्च में फैमिली ट्रांसपोर्ट बताया है. कई लोगों ने लिखा कि महंगे वाहनों के दौर में यह जुगाड़ लोगों की रचनात्मक सोच को दिखाता है. 

हालांकि, बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर गंभीर चिंता भी जताई है. उनका कहना है कि इस तरह वाहन में बदलाव कर परिवार को बैठाकर सफर करना बेहद खतरनाक हो सकता है. अगर चलते समय बाइक का संतुलन बिगड़ जाए या अचानक दुर्घटना हो जाए, तो सभी यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है. लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और ऐसे प्रयोगों से बचने की अपील भी की हैं. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here