मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसी बीच साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम’ का आइकॉनिक सांग ‘ऊंचा लंबा कद’ फिर से रीक्रिएट किया गया है. वहीं सांग के रिलीज होते ही फैंस के बीच इसे लेकर जमकर चर्चा शुरु हो गई है. बता दें, गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ में इस बार अक्षय कुमार कटरीना कैफ की नहीं बल्कि दिशा पाटनी के साथ नजर आ रहे है. लेकिन फैंस की यादें इस गाने को लेकर कटरीना पर ही अटकी हुई है.
किसने गाया रीमेक
टाइम्स म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को आनंद राज आनंद और रुबाई ने अपनी आवाज दी है और मेघा बाली ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है. वहीं अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की बात करें तो गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने की मिल रही है, जहां दोनों ही स्टार्स डांस फ्लोर पर थिकरते नजर आ रहे हैं. हालांकि, गाने के रिलीज होने के साथ ही यूजर्स कटरीना और दिशा को लेकर कंपैरिजन करने लगे है.
यूजर्स ने किया रियेक्ट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “दिशा हमारी प्यारी कैटरीना कैफ की जगह नहीं ले सकती”. दूसरे यूजर ने कमेंट में कहा “पुराना गाना बहुत अच्छा है और अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी भी बहुत अच्छी है.” तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा “हमें तुम्हारी बहुत याद आती है कैट” एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखा “अब कुछ लोग बोलेंगे ओल्ड इज़ गोल्ड और मैं भी उन में से ही हूं”. सांग को लेकर लगातार आ रहे कमेंट्स इस इतना तो साफ को गया है कि फैंस कटरीना की जगह इस गाने में दिशा को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहें.
फिल्म की स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के अलावा सुनील शेट्टी, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार नजर आने वाले है. वहीं फिल्म ही जितनी बड़ी स्टारकास्ट है, उतनी ही इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है.















