बंगाल में BJP सरकार का भावुक पल, PM मोदी ने जनता को नतमस्तक होकर किया प्रणाम

0
19
An Emotional Moment for the BJP in Bengal PM Modi Bows Down in Reverence to the People
An Emotional Moment for the BJP in Bengal PM Modi Bows Down in Reverence to the People

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया है, क्योंकि पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी सत्ता कायम की है. बता दें, लंबे समय तक वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव वाले बंगाल में अब बीजेपी सरकार के गठन के साथ नया राजनीतिक अध्याय शुरू हो गया है. इसी बीच कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में सुवेंदु आधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुशी और उत्साह साफ नजर आया और उन्होंने खास अंदाज में जनता को नमन किया. 

जनता को किया नतमस्तक 

मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता को नतमस्तक होकर प्रणाम किया. उन्होंने सिर झुकाकर जनता का अभिवादन किया, ठीक उसी तरह जैसे कोई श्रद्धालु मंदिर में भगवान के सामने नमन करता है. प्रधानमंत्री के इस अंदाज को वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों के साथ सराहा. वहीं अब यह पल सोशल मीडिया पर एक यादगार पल के तौर पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

2014 की आई याद 

पीएम मोदी का यह खास अंदाज लोगों को साल 2014 की याद भी दिला रहा है, जब लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद संसद भवन पहुंचकर उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर को नमन किया था. इसी तरह नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान ‘सेंगोल’ की स्थापना के समय भी प्रधानमंत्री ने विशेष श्रद्धा भाव दिखाया था.

दिखा जश्न का माहौल 

ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे. पूरे मैदान में जश्न का माहौल देखने को मिला. भगवा झंडों और नारों के बीच प्रधानमंत्री ने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया. बता दें, बंगाल में बीजेपी की यह जीत राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा बदलाव मानी जा रही है. वहीं सुवेंदु आधिकारी के नेतृत्व में बनी नई सरकार से राज्य में नई राजनीतिक दिशा की उम्मीद जताई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here