
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम प्रस्ताव रखे हैं। इनमें ASEAN देशों के पर्यटकों के लिए फ्री ई-वीजा, समुद्री सहयोग की लंबी अबधि की योजना, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी आदान-प्रदान और क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर साझेदारी शामिल है। इनके अलावा फिल्म और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विदेश मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को मनीला में हुए 23वें ASEAN-भारत समिट के बाद जारी बयान में इन प्रस्तावों की जानकारी दी गई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ASEAN के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जरूरत है।
समुद्री सहयोग के लिए लंबी योजना का प्रस्ताव
पीएम मोदी ने समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक लंबी अवधि की योजना बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके तहत समुद्री कनेक्टिविटी, रिसर्च, आपदा प्रबंधन और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर मिलकर काम किया जाएगा। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए समुद्री सहयोग को दोनों पक्षों ने बेहद अहम बताया।
At the ASEAN-India Summit in Manila, called for taking our Comprehensive Strategic Partnership to new heights. Made key proposals to deepen cooperation: LONG-TERM MARITIME COOPERATION PLAN covering connectivity, research, disaster management and maritime security. JOINT CYBER FORENSICS TRAINING PROGRAMME to combat cyber fraud and online scams. ASEAN-INDIA NUCLEAR ENERGY TECHNICAL EXCHANGES to promote affordable nuclear energy. ASEAN-INDIA SPACE HACKATHON to harness space technology for agriculture and resource management. JOINT MECHANISM ON MINING AND CRITICAL MINERALS to build strong supply chains. ASEAN-INDIA YOUTH SUMMIT, YOUNG PARLIAMENTARIANS EXCHANGE AND STARTUP HACKATHON to empower our youth. ASEAN-INDIA CREATIVE PARTNERSHIP PAVILION AT WAVES to boost collaboration in films, gaming, music and animation. As we approach 35 years of ASEAN-India relations, our resolve is to build a more secure, prosperous and connected future, with ASEAN centrality at its heart.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026
साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी से निपटने के लिए संयुक्त साइबर फॉरेंसिक ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। आज के समय में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन चुका है, ऐसे में भारत और ASEAN देश मिलकर इससे लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
परमाणु ऊर्जा और स्पेस में साझेदारी
इसके अलावा सस्ती परमाणु ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत और ASEAN देशों के बीच परमाणु ऊर्जा से जुड़े तकनीकी आदान-प्रदान की बात कही गई। इसका मकसद साफ ऊर्जा को सस्ता और सभी के लिए सुलभ बनाना है।
पीएम मोदी ने कृषि और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए अंतरिक्ष तकनीक को बढ़ावा देने के मकसद से ASEAN-भारत स्पेस हैकाथॉन का प्रस्ताव रखा। वहीं, क्रिटिकल मिनरल्स की मजबूत सप्लाई चेन बनाने के लिए खनन और महत्वपूर्ण खनिजों पर संयुक्त व्यवस्था बनाने की बात कही गई। इससे इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दोनों पक्षों को मजबूती मिलेगी।
युवाओं और क्रिएटिव इंडस्ट्री पर फोकस
पीएम मोदी ने युवाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ASEAN-भारत यूथ समिट, युवा सांसदों के आदान-प्रदान और स्टार्टअप हैकाथॉन का प्रस्ताव दिया। इसके साथ ही फिल्मों, गेमिंग, संगीत और एनिमेशन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने के लिए WAVES में ASEAN-भारत क्रिएटिव पार्टनरशिप पवेलियन बनाने की बात कही।
Sharing my remarks at the 23rd ASEAN-India Summit in Manila. https://t.co/XDyIFZ56N1
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ASEAN के रिश्ते 35 साल पूरे करने की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों का लक्ष्य एक ज्यादा सुरक्षित, समृद्ध और बेहतर तरीके से जुड़े भविष्य का निर्माण करना है, जिसमें ASEAN की केंद्रीय भूमिका बनी रहे। समिट में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति में ASEAN की अहम भूमिका है। भारत ASEAN देशों के साथ व्यापार, कनेक्टिविटी, डिजिटल सहयोग और लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाना चाहता है।







