रतिया: नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए फतेहाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सीआईए रतिया की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 7.99 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पुत्र लाभ सिंह निवासी रामनगर कॉलोनी, रतिया के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गश्त के दौरान संदिग्ध युवक से 7.99 ग्राम हेरोइन बरामद, गिरफ्तार
सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि एएसआई गोविंद 4 नवंबर को अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। रामनगर कॉलोनी की तरफ से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक दिशा बदलकर तेज कदमों से चलने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की, संदेह होने पर युवक की तलाशी ली गई तो उसकी लोअर की जेब से एक पारदर्शी पाउच बरामद हुआ, जिसमें 7.99 ग्राम हेरोइन पाई गई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच जारी
इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 226 दिनांक 04.11.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले की गहनता से जांच जारी है।












