IND vs PAK: 10 वनडे में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, कब-कहां होगी टक्कर, वैभव-अभिषेक मचाएंगे धमाल

0
11

नई दिल्ली: क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी भारत-पाकिस्तान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अगले एक साल में दोनों टीमें 10 वनडे मैचों में आमने-सामने हो सकती हैं। इस ब्लॉकबस्टर भिड़ंत में भारत के दो युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बैटिंग से धमाल मचाने को तैयार हैं। दोनों इसी महीने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

शुरुआत अंडर-19 एशिया कप से

भारत-पाकिस्तान की टक्कर की शुरुआत अंडर-19 एशिया कप से होगी। पहला मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा। अगर दोनों युवा टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं तो इस टूर्नामेंट में दो बार भिड़ंत हो सकती है। इसके बाद राइजिंग स्टार एशिया कप में भी दोनों टीमें टकराएंगी। इसके लिए टीम का ऐलान हो चुका है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 22 नवंबर को होगा। अगर दोनों टीमें फाइनल (29 नवंबर) में पहुंचीं तो यहां भी दो बार आमना-सामना होगा। इस तरह शुरुआती दो टूर्नामेंट्स में ही 4 बार टक्कर तय है।

एशिया कप 2027 में 3 बार हो सकती है भिड़ंत

अगले साल जून-जुलाई में एशिया कप होना है। चूंकि 2027 में वनडे वर्ल्ड कप है, इसलिए एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। अभी शेड्यूल और ग्रुप घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन परंपरा के मुताबिक भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा। मौजूदा फॉर्मेट के हिसाब से दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में, फिर सुपर-4 में और अगर फाइनल में पहुंचीं तो कुल 3 बार टकरा सकती हैं।

वर्ल्ड कप 2027 में भी 3 महामुकाबले संभव

वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। नए फॉर्मेट के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज, सुपर-7 स्टेज और नॉकआउट या फाइनल मिलाकर 3 बार टक्कर देखने को मिल सकती है। इस तरह अंडर-19 एशिया कप के 2, राइजिंग स्टार कप के 2, एशिया कप के 3 और वर्ल्ड कप के 3 मैच मिलाकर कुल 10 बार भारत-पाकिस्तान की जंग हो सकती है। फैंस के लिए ये साल क्रिकेट के लिहाज से किसी त्योहार से कम नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here