Gen Z में हिट हो रहा माइक्रो-रोमांस क्या? महंगे गिफ्ट नहीं, छोटी-छोटी बातें हैं नया प्यार

0
9

नई दिल्ली: आज प्यार जताने के लिए महंगे गिफ्ट, बड़ी डेट या वैलेंटाइन डे का इंतजार जरूरी नहीं है। नई जनरेशन यानी जेन जी के लिए प्यार का मतलब रोज की छोटी-छोटी बातों में छिपा है। पार्टनर का फेवरेट गाना भेजना, बिना वजह ‘तुम्हारी याद आ रही है’ मैसेज करना या उसकी पसंद की कॉफी ला देना, यही अब रोमांस का नया ट्रेंड है। इसे ही ‘माइक्रो-रोमांस’ कहा जा रहा है।

क्या है माइक्रो-रोमांस?

माइक्रो-रोमांस का मतलब है बड़े सरप्राइज की जगह छोटे-छोटे जेस्चर से प्यार जताना। इसमें महंगी प्लानिंग की जरूरत नहीं होती, बस पार्टनर की पसंद और जरूरतों का ध्यान रखना होता है। सुबह उठते ही गुड मॉर्निंग मैसेज, बैग में छोटा सा नोट रख देना या रास्ते में उसकी फेवरेट चॉकलेट ले आना, ये छोटी कोशिशें पार्टनर को खास महसूस कराती हैं।

जेन जी कैसे कर रही है फॉलो?

1.  फेवरेट गाना शेयर करना: कोई गाना सुनते ही पार्टनर की याद आए तो बिना वजह भेज देना और लिखना – “सुनकर तुम्हारी याद आई”।
2.  छोटी बातें याद रखना: उसे कौन सी कॉफी पसंद है, कौन सा खाना अच्छा लगता है, ये याद रखना और अचानक सरप्राइज देना।
3.  बिना वजह मैसेज: किसी काम के लिए नहीं, बस दिन में अचानक “खाना खाया?” या “तुम याद आ रहे हो” लिख देना।
4.  नोट्स लिखना: डेस्क पर या लंच बॉक्स में छोटा सा प्यारा नोट छोड़ देना, जिसे देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाए।
5.  साथ वक्त बिताना: महंगी डेट नहीं, बल्कि साथ टहलना, फेवरेट शो देखना या घर पर ही खाना बनाना भी प्यार जताने का तरीका है।

क्यों है इतना पॉपुलर?

जेन जी के लिए रिश्ते में सिर्फ बड़े वादे काफी नहीं हैं। वे रोजमर्रा की लाइफ में केयर और अटेंशन चाहते हैं। माइक्रो-रोमांस यही बताता है कि प्यार दिखाने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं। कई बार एक छोटा सा मैसेज या बिना कहे किया गया काम भी पार्टनर का पूरा दिन बना देता है। यही वजह है कि यह ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here