राबड़ी देवी से मिलने अचानक लालू आवास पहुंचीं मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप ने शेयर किया खास वीडियो

0
10

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और राजद नेता तेज प्रताप यादव की मुलाकात ने बिहार की राजनीति और सोशल मीडिया दोनों में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को पटना पहुंची मल्लिका ने तेज प्रताप और उनके परिवार से खास मुलाकात की, जिसका वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मल्लिका शेरावत शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना आई थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव से हुई। तेज प्रताप के मुताबिक, इससे पहले उनकी मुलाकात जियो के एक इवेंट और ‘भोजपुरी बवाल’ शो के दौरान हो चुकी थी। पटना में होने की जानकारी मिलने पर मल्लिका ने खुद इच्छा जताई कि वह तेज प्रताप के परिवार से मिलना चाहती हैं।

परिवार के सदस्यों ने किया स्वागत 

एक्ट्रेस की इच्छा का सम्मान करते हुए तेज प्रताप उन्हें अपने पटना स्थित आवास पर ले गए। वहां मल्लिका ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू परिवार की बेटी रोहिणी आचार्य से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने एक्ट्रेस का गर्मजोशी से स्वागत किया। घर का माहौल काफी पारिवारिक और खुशनुमा रहा।

सिर्फ आमने-सामने ही नहीं, तेज प्रताप ने मल्लिका की वीडियो कॉल के जरिए परिवार के अन्य सदस्यों से भी बातचीत करवाई। इस दौरान सभी ने काफी देर तक बातें कीं और हंसी-मजाक का माहौल बना रहा।

तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो

मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास और यादगार है। उन्होंने मल्लिका के सरल स्वभाव और अपनेपन की तारीफ करते हुए लिखा कि कुछ मुलाकातें सिर्फ मुलाकात नहीं होतीं, बल्कि जीवन भर की खूबसूरत याद बन जाती हैं। तेज प्रताप का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। यूजर्स इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here