मुंबई: मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अपने लग्जरी फैशन सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। कभी महंगी साड़ी तो कभी हीरों के हार से वह सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार उनके कंधे पर लगा एक छोटा सा ड्रैगनफ्लाई ब्रोच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, नीता अंबानी हाल ही में मुंबई में अपने कल्चरल सेंटर NMACC में नई लाइब्रेरी के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। इस बार उन्होंने साड़ी नहीं, बल्कि बिजनेसवूमन वाला क्लासी लुक चुना। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इस इवेंट में मौजूद थे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नीता अंबानी के ही लुक की हो रही है।
बेज सूट में दिखीं एलिगेंट
नीता इस इवेंट में बेज कलर के पैंट-सूट में नजर आईं। उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ लिनेन ब्लेजर पहना था, जिसमें पफ्ड शोल्डर्स और एल्बो-लेंथ बैलून स्लीव्स थीं। ब्लेजर का टेलर्ड फिट और सामने लगे बटन पूरे लुक को रॉयल बना रहे थे। अंदर उन्होंने सेम टोन का लेस वाला टॉप पहना था, जिसकी डिटेलिंग गले के पास दिख रही थी। इससे उनके फॉर्मल लुक में सॉफ्ट और फेमिनिन टच आ रहा था। मोनोक्रोम स्टाइलिंग ने उनके लुक को और ज्यादा सोफिस्टिकेटेड बना दिया।
10 साल में बना है ये खास ब्रोच
इस सिंपल दिखने वाले सूट को स्टेटमेंट बना रहा था उनके कंधे पर लगा ड्रैगनफ्लाई ब्रोच। NMACC के इंस्टाग्राम पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसे मशहूर ज्वेलरी आर्टिस्ट वॉलेस चान ने डिजाइन किया है। इसका नाम ‘Soaring Spirit’ रखा गया है। बताया जा रहा है कि सपनों, आजादी और अनंत संभावनाओं का प्रतीक माने जाने वाले इस ब्रोच को बनाने में पूरे 10 साल लगे हैं। इसमें 17.6 कैरेट का tsavorite garnet, demantoid garnet, येलो डायमंड, रूबी, टाइटेनियम और पिंक सैफायर जैसे बेशकीमती रत्न लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक ब्रोच की कीमत 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच है।
मिनिमल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया लुक
नीता ने इसके साथ ज्यादा ज्वेलरी नहीं पहनी। हाथ में एक बड़ी डायमंड रिंग, लेदर स्ट्रैप वाली लग्जरी वॉच, छोटे डायमंड इयररिंग्स, बेज कलर का बैग और हील्स कैरी की। मिनिमल ज्वेलरी की वजह से सारा फोकस उनके ब्रोच पर ही रहा। एक बार फिर नीता अंबानी ने साबित कर दिया कि स्टाइल के लिए हैवी कपड़ों की जरूरत नहीं, एक सही एक्सेसरी ही पूरे लुक को करोड़ों का बना सकती है।












