नई दिल्ली: दिल्ली में संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ दक्षिण जिला पुलिस ने शिकंजा कसते हुए काला असौदिया हिमांशु भाऊ गैंग के कथित सदस्य मनीष उर्फ अजय उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या और डकैती के दो मामलों में वांछित था और अदालत द्वारा भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीसीपी की जानकारी, घेराबंदी और मुकदमा दर्ज
दक्षिण जिला डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि जिले की विशेष स्टाफ को सूचना मिली थी कि आरोपी नीम करोली, मंडी रोड, जौनापुर के पास अवैध हथियार लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में फतेहपुर बेरी थाने में मुकदमा संख्या 450/2026, आयुध अधिनियम की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी की पृष्ठभूमि और कार्रवाई करने वाली टीम
गिरफ्तार आरोपी मनीष उर्फ अजय उर्फ भोला (30), हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। वह मुंडका थाने में दर्ज वर्ष 2025 के हत्या और वर्ष 2019 के डकैती के मामले में भगोड़ा घोषित था। उसके खिलाफ वर्ष 2018 से 2025 तक विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। यह कार्रवाई एएसआई अशोक कुमार, पंकज राजोरा, दुष्यंत कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष, अनिल कुमार, राकेश कुमार मीणा, वीरेंद्र, नरेंद्र कुमार, नवरंग तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार, खोइचुंग बी. ऐमोल और महेंद्र सिंह की टीम ने किया। टीम का नेतृत्व निरीक्षक अनुज कुमार ने किया। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशन बलराम सिंह बेनीवाल












