इतिहास के पन्नों से लोकतंत्र के मंच तक, युवा पीढ़ी को जोड़ने की अनूठी पहल

0
9

नई दिल्ली: इतिहास की विरासत लोकतंत्र की ताकत और युवा पीढ़ी के सपनों को जोड़ने की दिशा में दिल्ली विधानसभा ने एक सराहनीय कदम उठाया है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में दिल्ली विधानसभा इंपीरियल सेक्रेटेरिएट से ओल्ड सेक्रेटेरिएट तक’ शीर्षक से तैयार सचित्र विद्यार्थी पुस्तिका का लोकार्पण किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर और लोकतांत्रिक परंपराओं से जोड़ना है।

विधानसभा के इतिहास पर हिंदी-अंग्रेजी पुस्तिका का लोकार्पण

विधानसभा के साप्ताहिक युवा संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शैक्षिक भ्रमण के दौरान पुस्तिका का लोकार्पण किया गया। वरिष्ठ शोधकर्ता गुंजन अग्रवाल द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में तैयार यह पुस्तिका विद्यार्थियों को विधानसभा के इतिहास, स्थापत्य कला और लोकतांत्रिक महत्त्व की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से उपलब्ध कराएगी।

युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना जरूरी: विजेन्द्र गुप्ता

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को विधानसभा के समृद्ध इतिहास से जोड़ना जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि रोचक शैक्षिक सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सम्मान जिज्ञासा और जागरूकता विकसित की जा सकती है।

पुस्तिका में विधानसभा के ऐतिहासिक विकास और लोकतांत्रिक सफर की जानकारी

पुस्तिका में इंपीरियल सेक्रेटेरिएट से ओल्ड सेक्रेटेरिएट तक भवन के ऐतिहासिक विकास को रेखाचित्रों महत्त्वपूर्ण प्रसंगों और सहज भाषा के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह विद्यार्थियों को दिल्ली की विधायी यात्रा और भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। युवा संपर्क कार्यक्रम के जरिए स्कूली विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जा रहा है। यह पहल केवल इतिहास पढ़ने का माध्यम नहीं बल्कि नई पीढ़ी में लोकतांत्रिक मूल्यों की अलख जगाने का प्रयास भी है।

Reported by: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here