मोहन सिस्टर्स के सिर से उठा पिता का साया, नीति मोहन के इमोशनल पोस्ट पर सितारों ने दी श्रद्धांजलि

0
17

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नीति मोहन और जानी-मानी कोरियोग्राफर शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने 15 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी नीति मोहन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। नीति मोहन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की पुष्टि की। तस्वीर के साथ उन्होंने एक बेहद भावुक नोट भी लिखा।

‘निस्वार्थ प्यार हमेशा हमारे दिलों में रहेगा’

गायिका ने लिखा, “बड़े दुख और भारी मन से हम अपने प्यारे पिता श्री बृज मोहन शर्मा के निधन की खबर साझा कर रहे हैं, जो 15 अक्टूबर 2026 को हमें छोड़कर चले गए।” उन्होंने आगे लिखा, “वो एक प्यार करने वाले पति, पिता, मार्गदर्शक और हमारे परिवार के स्तंभ थे। उनका ज्ञान, उनकी दयालुता, उनके संस्कार और उनका निस्वार्थ प्यार हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।”

नीति ने अपने पोस्ट में कहा कि भले ही उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद और उनकी दी हुई सीख हमेशा उन्हें रास्ता दिखाती रहेगी। उन्होंने लिखा कि पिता के जाने से जो खालीपन आया है उसे कभी भरा नहीं जा सकता, लेकिन उनका प्यार हमेशा दिलों में जिंदा रहेगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “उनकी आत्मा को शांति मिले। हम आपको बहुत याद करेंगे पापा।”

बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

नीति मोहन के इस पोस्ट के सामने आते ही बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियों ने दुख जताया है। मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस, ताहिरा कश्यप और एक्ट्रेस नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। फैंस भी लगातार नीति मोहन और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और बृज मोहन शर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here