मिशन शक्ति फेज-6.0 का आगाज, महिला सुरक्षा के लिए निकाला शक्ति मार्च

0
11

मथुरा: शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर मथुरा पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन से शक्ति मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और महिला अपराधों की रोकथाम में समाज की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

शक्ति मार्च में महिलाओं और छात्राओं ने लिया भाग

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आलोक राज नारायण और सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी के नेतृत्व में निकाले गए शक्ति मार्च में महिला पुलिसकर्मियों, पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना रहा।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>मथुरा में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत निकाला गया शक्ति मार्च।

रिजर्व पुलिस लाइन से महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मार्च।

महिला पुलिसकर्मियों और पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं ने लिया हिस्सा।

एएसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण और एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में हुआ आयोजन।

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक।

1090, 112, 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की दी गई जानकारी।

छेड़छाड़ और उत्पीड़न के खिलाफ बिना डर पुलिस से संपर्क करने की अपील।

मिशन शक्ति के तहत जिले के थानों में भी चलाया जा रहा जागरूकता अभियान।

मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता

मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित टीमें महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा और स्वावलंबन की जानकारी दे रही हैं। पुलिस की ओर से छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न जैसी घटनाओं की स्थिति में बिना किसी भय के शिकायत करने तथा सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

महिला हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

अभियान के दौरान महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से उपलब्ध सहायता के बारे में बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान के तहत लगातार प्रयास किए जाएंगे।

 

Reported By: prem kaushik 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here