डेट पर उड़ाए लाखों, लड़की ने किया रिजेक्ट तो बिल वसूलने पहुंचा लड़का, मांग लिए 1 लाख रुपये

0
9

नई दिल्ली: क्या आप यकीन करेंगे कि एक लग्जरी फर्स्ट डेट के बाद भी लड़की ने सिर्फ इसलिए लड़के को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि वह गंजा था? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। बता दें, एक्स पर @raqisright नाम की यूजर ने 10 अक्टूबर को अपनी फर्स्ट डेट का अनुभव शेयर किया। इस दौरान लड़की ने पोस्ट पर लिखा कि कल रात वह अपनी फर्स्ट डेट पर गई थी। डेट को यादगार बनाने के लिए लड़के ने पहले से ही सारा इंतजाम कर रखा था। इसके साथ ही उसे रेस्टोरेंट तक ले जाने के लिए एक ब्लैक कलर की लग्जरी कार भेजी गई।

लड़के ने गाड़ी का दरवाजा खोलने से लेकर भरा पूरा बिल 

लड़की ने पोस्ट में बताया कि जब वह रेस्टोरेंट पहुंची तो लड़के ने खुद कार का दरवाजा खोला और उसे रिलैक्स रहने के लिए कहा। पूरी रात लड़के ने ही सारा ऑर्डर किया और आखिर में पूरा 1 लाख बिल भी खुद ही पे किया। लड़की ने लिखा कि इस दौरान वह खुद को पूरी तरह से सुरक्षित और सहज महसूस कर रही थी। डेट एकदम परफेक्ट और लग्जरी थी।

लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट तब आया जब अगली सुबह लड़की ने लड़के को मैसेज किया। लड़की ने लिखा, कल रात बहुत मजा आया, तुम सच में बहुत अच्छे हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम लंबे समय तक साथ चल पाएंगे। इसलिए मैं हम दोनों का समय बर्बाद नहीं करना चाहती। हमें दोस्त बने रहना चाहिए।

गंजा होने की वजह से फ्रेंड जोन

वहीं, लड़की के मना करने पर जब लड़के ने रिजेक्ट करने की वजह पूछी तो लड़की ने साफ कहा कि वह गंजा है, इसलिए वह उसे फ्रेंड जोन में डाल रही है। लड़की के इस जवाब के बाद लड़के का रिएक्शन भी सामने आया, जिसने मामले को और ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है।

बता दें, लड़की की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए। कुछ यूजर्स ने कहा कि अपनी पसंद रखना हर किसी का हक है, लेकिन इसे इस तरह पब्लिक में बताना लड़की की सोच को दिखाता है। एक यूजर ने लिखा, तुम्हें अपनी पसंद रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन दुनिया को यह दिखाना कि तुम कितनी उथली सोच रखती हो इसको दिखता है,जो की बिल्कुल भी आकर्षक नहीं है। वहीं, कई यूजर्स लड़के के सपोर्ट में ये भी कहा कि लुक्स से ज्यादा इंसान का व्यवहार मायने रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here