Flipkart Sale में 8,999 से मिल रहे AI फीचर्स वाले धांसू फोन, 5G पर भी बंपर ऑफर

0
10

नई दिल्ली: फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। लेकिन सेल के शुरू होने से पहले कुछ यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access भी मिलेगा। इस बार सेल में Ai+ ब्रांड के 6 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील मिलने वाली है। कंपनी ने इन फोन्स की ऑफर प्राइस का खुलासा कर दिया है। बैंक ऑफर में Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

सबसे सस्ता फोन – Ai+ Pulse 2

बता दें, सेल में सबसे कम कीमत वाला फोन Ai+ Pulse 2 होगा। सभी ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 8,999 रुपये रहेगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले, MediaTek T7250 प्रोसेसर, 50MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

5G फोन पर भी शानदार ऑफर

अगर आप 5G फोन लेना चाहते हैं तो Ai+ Nova 2 5G सेल में 11,999 रुपये में मिलेगा। इसमें 50MP रियर कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा, T8200 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी है। वहीं Ai+ Nova 2 Neo 5G की सेल प्राइस 12,999 रुपये रखी गई है। इसमें 6.745 इंच का 120Hz HD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर, 48MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें भी 6000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

प्रो मॉडल्स पर भी छूट

Ai+ Nova 2 Pro 5G को आप सेल में 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत में बैंक ऑफर शामिल है। फोन में 6.9 इंच का Full HD+ डिस्प्ले, Dimensity 7100 प्रोसेसर, 48MP रियर और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात है कि इस सेल में सबसे प्रीमियम मॉडल Ai+ Nova 2 Ultra 5G सेल में 18,999 रुपये में मिलेगा। इसमें 6.78 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है। कुल मिलाकर बजट से लेकर मिड-रेंज तक Ai+ के सभी फोन इस सेल में काफी सस्ते मिलने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here