पांडा कॉस्ट्यूम में स्कूटी चलाने निकला शख्स, सड़क पर लगी भीड़, वीडियो देख लोटपोट हुए लोग

0
7

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़ा सा पांडा स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी खुद को हंस-हंसकर लोटपोट होने से रोक नहीं पाएंगे। बता दें, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @trishadas_21 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

वीडियो में क्या खास 

क्लिप में देखा जा सकता है कि पांडा बना शख्स सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर जैसे ही बैठता है, उसका बैलेंस बिगड़ने लगता है। भारी-भरकम कॉस्ट्यूम की वजह से वह स्कूटी पर ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा। स्कूटी स्टार्ट करके आगे बढ़ने की कोशिश में वह बार-बार डगमगाता है और गिरते-गिरते बचता है। इसी दौरान उसकी एक दोस्त पीछे से स्कूटी को पकड़कर उसे संभालती नजर आ रही है। अगर वह दोस्त न होती तो पांडा समेत स्कूटी सड़क पर गिरना तय था। वीडियो में बज रहा फनी बैकग्राउंड म्यूजिक इस पूरे सीन को और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है।

सड़क पर लगी लोगों की भीड़

सड़क पर यह अनोखा नजारा देखकर राहगीर भी दंग रह गए। कोई हंसते-हंसते पलटकर देख रहा है तो कोई फोन निकालकर वीडियो बनाने रहा है। यही वजह है कि देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। पांडा का फूला हुआ शरीर और स्कूटी चलाने का अजीब अंदाज हर किसी को हंसने पर मजबूर कर रहा है। यही वजह है कि अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कमेंट सेक्शन लोग जमकर मजे लेते नजर आ रहे हैं।

यूजर्स के फनी कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा, “जब आपका दोस्त पहली बार स्कूटी चलाए और बोले भरोसा रख।” दूसरे ने कमेंट किया, “पांडा भाई, बांस खाओ, ड्राइविंग तुम्हारे बस की नहीं।” किसी ने लिखा “आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा” वाला डायलॉग याद आ गया, तो कोई पांडा को ड्राइविंग स्कूल भेजने की सलाह दे रहा है। लोग हंसने वाले इमोजी के साथ वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये शख्स है कौन और पांडा क्यों बना है? कुछ का कहना है कि ये किसी इवेंट या प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है, हालांकि इस वीडियो के पीछे क्या असली मामला का इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here