गांधी जयंती पर जन सेवा संकल्प के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता का दिया संदेश

0
6

हरियाणा: गांधी जयंती के अवसर पर जन सेवा संकल्प के तहत फतेहाबाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जल अर्पण दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पेयजल के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में चंदों कलां व बुर्ज में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अमनदीप सिंह, छोटू राम, दुर्गेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता तथा खंड संयोजक कुलदीप कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता तथा पेयजल के सदुपयोग के प्रति जागरूक किया गया।

जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जल की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पानी जीवन का आधार है। जल की प्रत्येक बूंद को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल की बर्बादी रोकने, पानी का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही घरों में पानी का अनावश्यक उपयोग न करने और दूसरों को भी जल बचाने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया।

खंड संयोजक कुलदीप कुमार ने कहा कि जल अर्पण दिवस का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को जल बचाने के अभियान से जोड़ना है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण, स्वच्छता तथा पेयजल की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया।

Reported by- Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here