Gold Silver Price: गांधी जयंती पर बंद रहा सर्राफा बाजार, फिर भी महंगा हुआ सोना, जानें चांदी का भाव

0
7

नई दिल्ली: गांधी जयंती की छुट्टी के बीच भी सोने-चांदी के बाजार में हलचल थमी नहीं है। भले ही आज सर्राफा बाजार और MCX पर ट्रेडिंग बंद हो, लेकिन वैश्विक बाजार पूरी तरह सक्रिय रहा, और वहां सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इंटरनेशनल मार्केट से लेकर भारत तक आज इनके दाम कितने बदले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल देखा गया। खबर लिखे जाने तक सोने का भाव 0.03 प्रतिशत बढ़कर 4,203.30 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा, जबकि चांदी की कीमत 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 61.335 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करती दिखाई दी।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सोना महंगा होकर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 142 रुपये गिरकर 1,47,724 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बुलियन बाजार के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,50,540 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ है। गुरुवार को सोना 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा, जबकि इससे पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोना 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तेजी की मुख्य वजह रुपये में आई कमजोरी और वैश्विक बाजार का मजबूत रुख है।

चांदी में आई गिरावट

जहां एक तरफ सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में इसके उलट गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारियों के मुताबिक चांदी का भाव 5,000 रुपये घटकर 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि बुधवार को यह करीब 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमतों में इस उछाल के पीछे मुख्य वजह निवेशकों की निचले स्तरों पर की गई जोरदार खरीदारी यानी डिप बाइंग और वैश्विक बाजार का मजबूत रुख है। ब्रोकरेज फर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के अनुसार हाल की गिरावट के बाद कारोबारियों ने सस्ते भाव पर जमकर सोना खरीदा, जिससे कीमतों में यह सुधार देखने को मिला। हालांकि अमेरिकी डॉलर में हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव ने इस तेजी को कुछ हद तक सीमित भी रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here