नई दिल्ली: नेपाल में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो महीने पहले आई तबाही के बाद एक बार फिर जल प्रलय ने दस्तक दी है। रविवार को गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी अचानक उफान पर आ गई है। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आई बाढ़ का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे देखते ही देखते पानी का तेज सैलाब आ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों में पानी घुस गया, जिससे कई घर और पुल बह गए। इस घटना में चार लोगों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश के लिए प्रशासन की टीम लगी हुई है।
नेपाल में बार बार तबाही आ रही है अब फिर बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ आई है। प्रशासन ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा है https://t.co/Hn5jGjSxM2
— yogeshh sharma.. (@yogeshsh2135) October 11, 2026
अपडेट जारी है…












