कचरा नहीं खजाना हैं प्याज के छिलके, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो झड़ना बंद, बाल होंगे घने, लंबे और चमकदार

0
17

नई दिल्ली: प्याज काटने के बाद हम अक्सर उसके छिलकों को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलके आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं? जी हां, प्याज के छिलकों में खुद प्याज से भी ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स, सल्फर, फ्लेवोनॉयड्स और विटामिन ए, सी, ई पाए जाते हैं, जो बालों की हर समस्या का हल बन सकते हैं।

अगर आप बाल झड़ने, सफेद होने, डैंड्रफ या पतले बालों से परेशान हैं तो प्याज के छिलकों के ये आसान नुस्खे आपके काम आ सकते हैं।

1. हेयर रिन्स वाटर से लाएं चमक

दो मुट्ठी प्याज के छिलकों को दो गिलास पानी में 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें, जब तक पानी का रंग गहरा भूरा न हो जाए। इसे छानकर ठंडा कर लें। शैंपू करने के बाद इस पानी से बाल धोएं और 5 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे डैंड्रफ खत्म होगा और बालों में शीशे जैसी चमक आएगी।

2. घने बालों के लिए जादुई तेल

एक कप नारियल या तिल के तेल में एक मुट्ठी सूखे प्याज के छिलके डालकर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, जब तक छिलके काले न पड़ जाएं। तेल को ठंडा करके छान लें और कांच की बोतल में भर लें। हफ्ते में दो बार इस तेल से मालिश करें और 2 घंटे बाद शैंपू कर लें। यह तेल जड़ों को मजबूत कर नए बाल उगाने में मदद करता है।

3. सफेद बालों के लिए नेचुरल डाई

लोहे की कड़ाही में एक कटोरी प्याज के छिलकों को बिना तेल के जलाकर राख बना लें। इस राख को पीसकर पाउडर बनाएं और इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल या नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे सफेद बालों पर ब्रश से लगाएं और एक घंटे बाद धो लें। बिना केमिकल के बालों को काला करने का यह सबसे आसान तरीका है।

4. डैंड्रफ के लिए हेयर पैक

प्याज के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें। दो चम्मच इस पाउडर में दो चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाकर हर्बल शैंपू से धो लें। खुजली और रूसी की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here