बिग बॉस 20 में प्रेम-प्रीति की जोड़ी ने लूटा दिल, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली, घर में दिखा इमोशनल मोमेंट

0
2

नई दिल्ली: इंडियन टेलीविज़न पर सेलिब्रिटी कपल्स की नोक-झोंक दिखाने वाले पॉपुलर रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले इस सीजन की कमान एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के हाथों में होगी। पहले सीजन की सक्सेस के बाद दर्शक नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

बिग बॉस के सेट पर पहुंची सोनाली बेंद्रे 

इसी बीच हाल ही में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी शो के प्रमोशन के लिए सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर पहुंचे। स्टेज पर सोनाली के आते ही सभी को 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दिन याद आ गए। फिल्म में सलमान खान ने प्रेम और सोनाली बेंद्रे ने प्रीति का किरदार निभाया था। सालों बाद दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए इमोशनल पल था। वहीं इस दौरान मुनव्वर फारुकी ने मजाक में कहा कि उन्हें लग रहा है जैसे वे फिल्म के किसी सीन के बीच में खड़े हैं।

 

प्रेम और प्रीति की आई याद 

इस मुलाकात को और भी मीठा बनाने के लिए सोनाली अपने साथ हलवा लेकर आई थीं। उन्होंने कहा कि जब प्रेम और प्रीति मिल रहे हैं तो मिठास तो होनी ही चाहिए। सलमान खान भी हलवा खाते हुए खूब हंसे। मुनव्वर ने सलमान से पूछ लिया कि क्या फिल्म की शूटिंग के समय वे सिंगल थे, जिससे पूरा माहौल हंसी-मजाक से भर गया।

साथ ही बिग बॉस के सेट पर घरवालों और सलमान के बीच भी खूब मस्ती देखने को मिली। शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब सबकी नजर 10 अक्टूबर पर टिकी है, जब ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में नए सेलिब्रिटी कपल्स अपने रिश्तों के पंगे लेकर आएंगे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here