Gen Alpha ने बनाई हनुमान अंश पर क्यूट Reel, बच्चे की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल

0
6
Hanuman Ansh reels
X/@yajnshri

नई दिल्ली: फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जादू फिलहाल थिएटर से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग इस फिल्म के सीन्स, गानों और कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का इतना जबरदस्त प्यार मिला कि यह अब तक कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। यही वजह है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग्स और गानों पर लोगों की रील्स की बाढ़ सी आ गई है। इसी कड़ी में अब एक नन्हे बच्चे की रील भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें उसकी दमदार एक्टिंग देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। इस वीडियो को फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर अब तक बनी सबसे प्यारी और दिल छू लेने वाली रील माना जा रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @yajnshri नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक छोटा बच्चा नीब करौली बाबा का किरदार निभा रहे एक्टर की हूबहू नकल करता नजर आ रहा है। इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘अरे! हमें तो हनुमानजी सब दे देते हैं…’ बज रहा है, और बच्चा कंधे पर कंबल डाले बिल्कुल महाराज जी की तरह अभिनय करता दिख रहा है। सबसे खास बात यह है कि बच्चे की हर हरकत बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ परफेक्ट तालमेल बिठाती नजर आती है। वीडियो के कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा गया है कि Gen Z को छोड़िए, अब तो Gen Alpha भी हनुमान अंश पर रील बना रहे हैं।

यूजर्स ने जमकर की तारीफ

यह वीडियो अब तक X पर 73 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 4 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है। बच्चे की मासूम और शानदार एक्टिंग देखकर लोग कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आखिर क्यों इतनी खास है हनुमान अंश

‘हनुमान अंश’ एक बेहद सफल भक्ति फिल्म है, जो नीब करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। महज 2 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखाया कि इसने 51 साल पुराना रिकॉर्ड तक तोड़ दिया। बिना किसी बड़े सितारे के, सिर्फ लोगों के सकारात्मक फीडबैक और मुंह-जुबानी प्रचार के दम पर यह फिल्म अचानक ब्लॉकबस्टर बन गई। फिल्म की कहानी भावनाओं, सकारात्मकता और हनुमान जी की कृपा से जुड़ी है, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई से छुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here