गर्मी में मोबाइल बन सकता है ‘टाइम बम’, अगर फोन कवर में रखी हैं ये चीजें

0
10
Technology
Technology

नई दिल्ली: भीषण गर्मी के इस मौसम में सिर्फ हमारा ही नहीं, बल्कि हमारे स्मार्टफोन का हाल भी बेहाल है. तेज धूप, लगातार इस्तेमाल और चार्जिंग की वजह से मोबाइल का ओवरहीट होना आजकल एक आम समस्या बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी एक छोटी सी लापरवाही इस परेशानी को कई गुना बढ़ा देती है?

इन चीजों को भूलकर भी न रखे

अक्सर लोग सहूलियत के लिए अपने फोन के बैक कवर में पैसे, चाबियां या कार्ड्स रख लेते हैं. गर्मी के दिनों में आपकी यही आदत मोबाइल की बैटरी को पूरी तरह डैमेज कर सकती है और फोन किसी बम की तरह फट भी सकता है. आइए जानते हैं कि इस मौसम में फोन कवर के भीतर किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए.

कैश या जरूरी कागज

पॉकेट या पर्स से बार-बार पैसे निकालने के झंझट से बचने के लिए कई लोग फोन कवर में नोट या कागज की पर्चियां ठूस देते हैं. गर्मी में यह आदत सबसे ज्यादा खतरनाक है. असल में, ये कागजी चीजें मोबाइल के वेंटिलेशन को पूरी तरह ब्लॉक कर देती हैं. जब फोन की हीट बाहर नहीं निकल पाती, तो वह अंदर ही अंदर उबलने लगता है और अचानक बैटरी ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.

सिक्के और मेटल की चीजें 

अगर आप भी फोन के कवर में घर की छोटी चाबी, सिक्के या कोई मेटल की सिम इजेक्टर पिन रखते हैं, तो तुरंत सावधान हो जाएं. धातु गर्मी को बहुत तेजी से सोखती है. धूप या गर्म माहौल में आते ही ये चीजें आग की तरह तप जाती हैं, जिससे फोन का अंदरूनी तापमान अचानक डेंजर लेवल पर पहुंच जाता है. इसके अलावा, मेटल की चीजें फोन के वायरलेस चार्जिंग और NFC फीचर्स को भी हमेशा के लिए खराब कर सकती हैं.

जरूरी ID और एटीएम कार्ड्स

मेट्रो कार्ड, ऑफिस का स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या एटीएम कार्ड को फोन कवर में संभालकर रखना आपके कार्ड को हमेशा के लिए बेकार कर सकता है. मोबाइल से निकलने वाली लगातार गर्मी के कारण इन कार्ड्स में लगी मैग्नेटिक स्ट्रिप या चिप पिघलकर खराब हो सकती है, जिससे आपका कार्ड काम करना बंद कर देगा और आपको चपत लग सकती है.

मोबाइल की बैटरी हो सकती है डैमेज

अक्सर लोग सहूलियत के लिए अपने फोन के बैक कवर में पैसे या कार्ड्स रख लेते हैं. गर्मी के दिनों में आपकी यही आदत मोबाइल की बैटरी को डैमेज कर सकती है और फोन किसी बम की तरह फट भी सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here