नीतीश के नाम पर पुल, निशांत के अपमान पर सियासत तेज, BJP-JDU के रिश्तों को लेकर उठे सवाल

0
12

पटना: वैशाली में नीतिश सेतु के निरीक्षण के दौरान स्वास्थय मंत्री निशांत कुमार का एक वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। वीडियो में सीएम सम्राट चौधरी के सुरक्षा गार्ड द्वारा निशांत कुमार को रोके जाने का दृश्य दिख रहा है। अब इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करने वैशाली गए थे। 21 नंवबर को पीएम मोदी 19 किलोमीटर से अधिक लंबे नीतीश सेतु को लोकार्पण करने वाले हैं। इसी निरीक्षण के दौरान एक मौका ऐसा आया जब निशांत कुमार की ओर बढ़ रहे थे। तभी सीएम सुरक्षा दस्ते के एख कर्मी ने उन्हें सुरक्षा घेरे में जाने से रोक दिया। इसके बाद निशांत कुमार पीछे हट गए। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

RJD ने उठाया सम्मान का मुद्दा

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया के बाद आरजेडी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। पार्टी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि इस घटना से साफ हो गया है कि भाजपा निशांत कुमार का कितना सम्मान करती है। एजाज अहमद ने कहा, सीएम सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मियों ने निशांत कुमार को धक्का देकर अपमानित किया। इस पर जदयू नेताओं को सवाल पूछना चाहिए। एक तरफ नीतीश कुमार के नाम पर पुल का नामकरण किया जा रहा है और दूसरी तरफ उनके बेटे के सम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है। यह कैसी राजनीति है? उन्होंने यह भी कहा कि जदयू नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। भाजपा को भी जवाब देना चाहिए कि यह कैसा दोहरा रवैया है।

जदयू-भाजपा ने दी सफाई

वहीं इस मामले में जदयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया। निशांत कुमार पीछे से आ रहे थे, जिन्हें सुरक्षा कर्मियों ने नहीं देखा और रोक दिया। उनकी मंशा गलत नहीं थी। सोशल मीडिया पर इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। कोई भी अधिकारी निशांत कुमार या किसी मंत्री के साथ ऐसा नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here