डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया

0
6

रतिया: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, रतिया के विद्यार्थियों ने खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

शूटिंग में साहिबदिल को स्वर्ण, गुरदीक्षा को रजत

दिनांक 24 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित अंडर-17 डी.ए.वी. राष्ट्रीय टूर्नामेंट की शूटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ी साहिबदिल ने स्वर्ण पदक तथा गुरदीक्षा ने रजत पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कुश्ती, हैंडबॉल और क्रिकेट में भी पदक, प्रधानाचार्या की बधाई

इसी प्रकार, अंडर-14 बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में नेहा ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक तथा अंडर -19 (67के.जी.) मनजिंदर सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता में गुरनूर सिंह गिन्नी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम में आयोजित एस.जी.एफ.आई. अंडर-19 क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अरमान और करण कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका खन्ना ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सफलता, विद्यालय परिवार की बधाई

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक संजीव शर्मा, ओम शर्मा एवं रणजीत सिंह के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here