खजुराहो में गूंजेगा आस्था और संकल्प का संदेश, 'एक दीप, एक संकल्प यात्रा' का आगाज

0
12

नई दिल्ली: ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों के उत्थान और जन-जागरण के उद्देश्य से ‘सृष्टि की नगरी खजुराहो – चलो एक दीप, एक संकल्प यात्रा’ की शुरुआत आज माननीय सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर 1 से की जा रही है।

एक लाख दीप प्रज्वलित करने का संकल्प

यह विशेष पहल मूर्ति रक्षित मूर्ति संरक्षित फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत जावरी मंदिर प्रांगण के पास एक लाख दीप प्रज्वलित करने तथा अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण व उत्थान हेतु व्यापक स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से मिली प्रेरणा

इस यात्रा की प्रेरणा माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की उस टिप्पणी “जाओ, अपने देवताओं से कहो” से मिली है, जिसके आदेश व भावना का पालन करते हुए इस पावन यात्रा का संकल्प लिया गया है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना और उसके गौरव को पुनर्स्थापित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here