‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, गर्लफ्रेंड तमन्ना संग शेयर की पहली तस्वीर

0
6
yeh rishta kya kehlata hai fame mohsin khan Engagement
Instagram/ @khan_mohsinkhan

मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम और टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर मोहसिन खान ने अपनी पर्सनल लाइफ में एक नई शुरुआत की है. बता दें, एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना के साथ सगाई कर ली है. वहीं खास पल की खुशखबरी एक्टर ने खुद अपने उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ शेयर की है. पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में मोहसिन पहली बार अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ नजर आ रहे है, जिसमें उनकी होने वाली पत्नी का चेहरा भी उन्होंने  रिवील किया है. 

अपने मंगेतर के लिए लिखा इमोशनल नोट 

इतना ही नहीं मोहसिन ने सगाई की तस्वीरों के साथ तमन्ना के लिए एक बेहद प्यारा नोट भी लिखा है. उन्होंने बताया कि उन्हें काफी पहले ही महसूस हो गया था कि तमन्ना ही उनकी जीवनसंगिनी बनने वाली हैं. एक्टर ने अपनी पोस्ट में तमन्ना के खुशमिजाज और प्यार भरे अंदाज की तारीफ करते हुए उनके साथ जिंदगी बिताने की खुशी जाहिर की है. 

ब्लैक टक्सीडो में दिखे मोहसिन

वहीं अगर दोनों के लुक की बात करें तो सगाई के मौके पर मोहसिन खान ने ब्लैक टक्सीडो पहना था, जिसे उन्होंने इसे सफेद शर्ट, रेड टाई और मैचिंग पॉकेट स्क्वायर के साथ स्टाइल किया था. वहीं, तमन्ना रेड फ्लोर-लेंथ गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनके गाउन पर सीक्विन वर्क था, जबकि मिनिमल ज्वेलरी और सटल मेकअप ने उनके लुक को और एलिगेंट बना दिया.

कपल ने अपनी सगाई की अंगूठियों के साथ भी कई तस्वीरें क्लिक कराईं और तमन्ना की डायमंड रिंग ने खास तौर पर सबका ध्यान खींच लिया। रिंग में ओवल शेप का बड़ा डायमंड लगा हुआ था, जिसे उन्होंने कैमरे के सामने फ्लॉन्ट भी किया है. 

कब हुआ था प्यार का एहसास? 

तमन्ना के लिए लिखे अपने नोट में मोहसिन ने बताया कि पहली मुलाकात से ही उनके मन में उनके लिए एक खास एहसास पैदा हुआ था. एक्टर के मुताबिक, पहली बार तमन्ना का हाथ थामने और उनके साथ वक्त बिताने के दौरान उन्हें लगा कि उन्हें अपना हमसफर मिल गया है. मोहसिन ने आगे लिखा कि शायद उनकी मुलाकात और रिश्ता पहले से ही किस्मत में लिखा था. अब दोनों प्यार, दोस्ती और खूबसूरत यादों के साथ अपनी जिंदगी का नया चैप्टरशुरू करने जा रहे हैं. 

हालांकि मोहसिन की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम @tammerrrrz है. लेकिन उनके प्रोफेशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कनेक्शन को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here