पाकिस्तानी युवक दिखा रहा था कार का कमाल, अगले ही पल पुलिस की गाड़ी में दिया ठोक, वीडियो वायरल

0
6
Pakistan Viral Video, Pakistan Self Driven Car
screen@RT_com

नई दिल्ली: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक तकनीकी प्रोजेक्ट के डेमो के दौरान रिमोट से चल रही कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी से जा टकराई। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त पाकिस्तानी पत्रकार मुहम्मद आलिजाह कार के अंदर मौजूद थे और लोगों को इसकी तकनीक के बारे में बता रहे थे।

कार का रिमोट कनेक्शन टूटा 

बताया जा रहा है कि यह घटना इस्लामाबाद के डी-चौक इलाके में हुई। वीडियो में आलिजाह कार की खूबियों के बारे में जानकारी देते दिखाई देते हैं। वह पाकिस्तान में तकनीकी प्रतिभा की बात कर ही रहे थे कि तभी अचानक कार का रिमोट कनेक्शन टूट गया। कनेक्शन जाते ही कार पर नियंत्रण खत्म हो गया और वह आगे बढ़ने लगी। वीडियो में आलिजाह गाड़ी को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं। उन्होंने हैंडब्रेक खींचने का प्रयास भी किया, लेकिन कार नहीं रुकी। कुछ ही पलों बाद वाहन सड़क के किनारे खड़ी पुलिस वैन से टकरा गया।

https://twitter.com/RT_com/status/2094631580627083655?s=20

एहसान जफर ने तैयार किया था प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट को एबटाबाद के रहने वाले तकनीक प्रेमी एहसान जफर ने तैयार किया था। बताया गया कि पत्रकार आलिजाह को उनके इस इनोवेशन की रिपोर्टिंग और डेमो के लिए बुलाया गया था। आलिजाह ने बाद में बताया कि प्रदर्शन की शुरुआत बिल्कुल सामान्य तरीके से हुई थी। अचानक इंटरनेट कनेक्शन में तकनीकी समस्या आई और इसके चलते रिमोट ऑपरेटर का कार पर नियंत्रण खत्म हो गया। इसके बाद गाड़ी को संभालना संभव नहीं रहा।

पूरी तरह ऑटोनॉमस नहीं थी कार

आलिजाह ने यह भी स्पष्ट किया कि कार पूरी तरह सेल्फ ड्राइविंग यानी बिना किसी इंसानी नियंत्रण के चलने वाली नहीं थी। इसे इंटरनेट के जरिए दूर बैठे ऑपरेटर द्वारा रिमोट से संचालित किया जा रहा था। कनेक्शन टूटने के कारण ऑपरेटर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया।

वायरल वीडियो पर लोगों ने लिए मजे

घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं और अब लोग इस वीडियो के मजे लेते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इस तकनीकी डेमो का मजाक भी उड़ाया। हालांकि, आलिजाह ने कहा कि उनका मकसद युवा इनोवेटर को बदनाम करना नहीं था। उन्होंने बताया कि इस घटना से यह बात सामने आती है कि नई तकनीक का परीक्षण करते समय सुरक्षा और सावधानी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here