पेड लीव खत्म, बीमार कर्मचारी ने रात में बॉस को किया मैसेज, जवाब मिला तो उड़ गए सबके होश

0
9

नई दिल्ली: रात के 11 बज रहे थे। एक महिला कर्मचारी की तबीयत बहुत खराब थी, लेकिन सबसे बड़ी टेंशन यह थी कि उसकी सारी पेड लीव खत्म हो चुकी थीं। वह इसी उलझन में थी कि सुबह काम पर आए या छुट्टी ले। काफी सोचने के बाद उसने हिम्मत करके अपने बॉस को मैसेज कर ही दिया। बॉस ने जो जवाब दिया, वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉस ने जवाब में क्या लिखा? 

यह किस्सा किसी और ने नहीं, बल्कि Revv Growth कंपनी के फाउंडर और CEO कार्तिक राजा ने खुद लिंक्डइन पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी एक कर्मचारी को लेकर यह घटना हुई। वह छुट्टी मांगने में झिझक रही थी क्योंकि उसके पास लीव बैलेंस नहीं बचा था। लेकिन कार्तिक ने बिना कुछ सोचे उसे तुरंत आराम करने को कहा। उन्होंने लिखा “Don’t think twice, Just take a leave” मतलब “दोबारा मत सोचो, छुट्टी ले लो।”

रिमोट जॉब में चेहरा देखकर दर्द नहीं समझा जा सकता

कार्तिक ने इस पोस्ट के जरिए वर्कप्लेस पर इंसानियत की एक बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, “हमारी कंपनी पूरी तरह से रिमोट है, यानी सभी लोग घर से काम करते हैं। यहां कोई मैनेजर सामने नहीं बैठा जो आपका चेहरा देखकर समझ जाए कि आप परेशान हैं। जब तक आप खुद नहीं बताएंगे, किसी को पता नहीं चलेगा कि आप किस हाल में हैं।”

उन्होंने आगे लिखा कि लीडर्स को ऐसा माहौल बनाना चाहिए जहां कर्मचारी अपनी परेशानी बताने में शर्म या डर महसूस न करें। “आपकी टीम कोई मशीन नहीं है। वे इंसान हैं जो दिन के आठ घंटे आपके सपने को पूरा करने में लगा रहे हैं।”

हमारा नियम है – काम से बड़ी है जिंदगी

कार्तिक ने अपनी कंपनी का एक सिंपल नियम भी बताया, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा, “अगर आपकी जिंदगी में कुछ ऐसा चल रहा है जो काम से ज्यादा जरूरी है, तो वो सच में काम से बड़ा है। ऐसी हालत में पूरा दिन छुट्टी लो और सैलरी भी पूरी मिलेगी। पहले अपनी प्रॉब्लम सॉल्व करो।” उनका मानना है कि काम तो कल भी हो जाएगा, लेकिन अगर किसी को यह एहसास दिला दिया कि कंपनी को उसकी कद्र नहीं है, तो वह चोट कभी नहीं भरती।

कार्तिक की इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने रिएक्ट किया है। खासकर वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग खुद को इससे जोड़ पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कर्मचारियों पर भरोसा करना ही उन्हें कंपनी से जोड़े रखता है, जबकि कई लोगों ने कहा कि आज ज्यादातर कंपनियां सिर्फ काम देखती हैं, इंसान नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here