भारतीय पति पाकिस्तानी पतियों से बहतर! भारत में पहली बार ससुराल आई पाकिस्तानी बहू, वीडियो हुआ वायरल

0
8

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पाकिस्तानी महिला का पुराना वीडियो फिर से लोगों का ध्यान खींच रहा है। पाकिस्तान से भारत अपने ससुराल पहुंची हुदा ने पांच साल पहले की यात्रा के कई अनुभव साझा किए थे। अब उनके पुराने ट्रैवल व्लॉग के साथ नए सवाल-जवाब वाले वीडियो भी चर्चा में हैं। इनमें उन्होंने भारत में मिले अनुभव, केरल में पुलिस स्टेशन जाने की वजह और भारतीय पतियों की उन खूबियों के बारे में बताया है, जिन्हें वह अपने अनुभव के आधार पर खास मानती हैं।

भारत पहुंचकर कैसा रहा हुदा का अनुभव?

हुदा ‘Undiluted Diaries’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उनके पति केरल से हैं और दोनों दुबई में रहते हैं। साल 2020 में उनकी बेटी एक साल की हुई, तो दंपती ने उसे भारत में रहने वाले परिवार से मिलवाने का फैसला किया। इसके बाद हुदा अपने पति और बेटी के साथ दुबई से मुंबई पहुंचीं।

हुदा ने बताया कि विमान से मुंबई आते समय नीचे फैली हरियाली देखकर उनके मुंह से सबसे पहले ‘वॉव’ निकला। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचकर भी वह काफी उत्साहित थीं। हालांकि, उनके मन में थोड़ी घबराहट भी थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी घरेलू उड़ान ली और केरल में अपने ससुराल पहुंच गईं।

केरल में पुलिस स्टेशन क्यों जाना पड़ा?

हुदा ने अपने वीडियो में बताया कि भारत पहुंचने के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन जाकर अपनी जानकारी दर्ज करवानी पड़ी। पाकिस्तानी नागरिक होने के कारण उनके लिए यह प्रक्रिया जरूरी थी। उन्हें लगा था कि रजिस्ट्रेशन में काफी समय लगेगा, लेकिन उनका काम उम्मीद से कहीं जल्दी हो गया।

इस दौरान एक बात ने भी उनका ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि कार्यालय में जाने से पहले उन्हें जूते-चप्पल उतारने के लिए कहा गया। जब उन्होंने इस बारे में अपने पति से पूछा, तो उन्होंने समझाया कि कुछ जगहों पर ऐसा करना सामान्य बात है।

भारतीय पति पाकिस्तानी पतियों से बेहतर क्यों?

हुदा ने बताया कि भारत का वीजा मिलने में उन्हें लगभग तीन महीने लगे थे। उनके अनुसार, वीजा के लिए जरूरी कागजात जुटाना आसान नहीं था। हालांकि, भारत पहुंचने के बाद लोगों से मिले व्यवहार ने उन्हें अच्छा अनुभव दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से वह मिलीं, वे काफी अच्छे और मिलनसार थे।

हुदा की बहन मरियम ने सवाल किया कि भारतीय पति अच्छे होते हैं या पाकिस्तानी। इस पर हुदा ने कहा कि उनके अनुभव में भारतीय पति घर के कामों में ज्यादा आत्मनिर्भर होते हैं। वे छोटे-मोटे काम खुद कर लेते हैं और पत्नी से हर चीज करने की उम्मीद नहीं रखते।

उन्होंने आगे बताया कि भारतीय पति अपनी पत्नियों का सहयोग करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं। हुदा के मुताबिक, उनके पति भी उनका पूरा साथ देते हैं। उन्हें घर पर मेहमान बुलाना पसंद है, इसलिए वह खुद अपने पति से दोस्तों और परिवार को दावत पर बुलाने के लिए कहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here