नई दिल्ली: ट्रेन में सफर के दौरान खाने-पीने को लेकर एक नया मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। थर्ड एसी कोच में कुछ महिला यात्रियों के चिकन और सूखी मछली खाने की तस्वीर वायरल हो रही है। एक्स पर किर्तिगा नाम की एक यूजर ने यह तस्वीर शेयर करते हुए सह-यात्रियों की परेशानी का मुद्दा उठाया है। इसके बाद इंटरनेट पर खान-पान की आजादी और दूसरों की सुविधा को लेकर बहस शुरू हो गई है। दरअसल, किर्तिगा ने अपनी पोस्ट में बताया कि ट्रेन के थर्ड एसी कोच में महिलाओं का एक ग्रुप सफर कर रहा था। इस दौरान उन्होंने अपनी सीटों पर ही खाने का इंतजाम कर लिया। खाने में चिकन ग्रेवी, सूखी बोम्बिल मछली और फिश करी शामिल थी। इसके साथ भाकरी, चावल और प्याज भी रखा गया था। महिलाओं के इस खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
खाने की तेज गंध को लेकर उठाए सवाल
पोस्ट शेयर करने वाली यूजर ने कहा कि उन्हें खुद सूखी मछली की महक से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, उनका सवाल था कि बंद एसी कोच में तेज गंध वाले खाने से दूसरे यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। खासकर उन लोगों को, जिन्हें ऐसी गंध पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रेन सार्वजनिक जगह है और यहां सफर करते समय दूसरे यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए।
किसी भी जगह को अपनी पिकनिक की जगह समझकर इस्तेमाल करना सही नहीं है। ट्रेन में मांसाहारी खाना खाना अपने आप में रेलवे के नियमों के खिलाफ नहीं है। यात्री अपनी पसंद का खाना ले जा सकते हैं और खा सकते हैं। हालांकि, सफर के दौरान साफ-सफाई रखना और दूसरे यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है।
Sitting in the 3rd ac of an intercity train. There is this grp of marathi aunties who have planned a full picnic here. Their dinner consists of chicken gravy, sukhi bombil (dried Bombay duck, a type of dried fish), and fish curry. All these with bhakri, rice, onions. Full feast mode. The entire section is smelling of bombil. Luckily for me, I am completely comfortable and used to, with this smell and food. But I am only thinking if there was any pure veg person, he or she would have died here 😅 Treating public property like a picnic spot, without thinking about other people at all, is where civic sense left the chat.
— Kirtiga (@kirtigaiyer) November 25, 2026
सोशल मीडिया पर छिड़ी वेज-नॉनवेज बहस
इस पोस्ट के बाद यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शाकाहारी खाने से भी महक आती है, लेकिन इस पर कोई सवाल नहीं उठाता। वहीं, कुछ यूजर्स ने महिलाओं की क्षेत्रीय पहचान को पोस्ट में सामने लाने पर आपत्ति जताई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर किसी को खाने की महक से इतनी परेशानी है, तो अचार और रोटी की खुशबू भी उसे परेशान कर सकती है।












