नोएडा डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

0
6
Noida DM Office Bomb Threat
Noida DM Office Bomb Threat

लखनऊ: गौतमबुद्ध नगर के डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है. हालांकि सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंच चुकी है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. 

कार्यालय परिसर के अंदर की गई जांच 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 13 जुलाई को डीएम कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम होने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS), डॉग स्क्वाड, एंटी-सबोटाज टीम और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. इसके बाद कार्यालय परिसर के अंदर और आसपास के सभी हिस्सों की बारीकी से जांच की गई.

कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने हर संभावित स्थान की तलाशी ली, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ. पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

किसने भेजी धमकी? 

धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए साइबर विशेषज्ञों को भी जांच में लगाया गया है. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी विश्लेषण कर रही है. इसके साथ ही जांच के तहत ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी कहां से और किसने भेजी. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सुरक्षा एजेंसियां भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर हैं.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील 

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। पुलिस के अनुसार, हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच जारी है, जबकि डीएम कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच नियमित सरकारी कामकाज सामान्य रूप से संचालित हो रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here